जानिए कौन हैं एमेजॉन में जेफ बेजोस की जगह लेने वाले Andy Jassy और क्यों मिली ये जिम्मेदारी!

एमेजॉन के साथ जैसी ने 1997 में जॉब शुरू की थी और अभी वह एमेजॉन वेब सर्विसेज के चीफ हैं

अपडेटेड Jul 05, 2021 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल और टेक कंपनियों में शामिल एमेजॉन के नए CEO के तौर पर Andy Jassy सोमवार को जिम्मेदारी संभालेंगे। वह कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की जगह ले रहे हैं। Jassy अभी तक एमेजॉन वेब सर्विसेज के चीफ थे। उन्होंने 1997 में एमेजॉन में जॉब शुरू की थी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Jassy को उनके सहकर्मी एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जानते हैं जिनसे संपर्क करना आसान है और जो धारणा नहीं बनाते। इसके साथ ही वह एमेजॉन की कस्टमर्स का पहले ध्यान रखने और तेजी से काम करने की कॉरपोरेट संस्कृति का सख्ती से पालन करते हैं।

गैराज से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी तक, जेफ बिजोस की Amazon ऐसी बनी विश्व की सबसे बड़ी कंपनी

उनके मौजूदा और पूर्व सहकर्मियों ने बताया कि बेजोस के साथ ऑपरेशनल और प्रोडक्ट रिव्यू मीटिंग के दौरान Jassy अक्सर कमजोर एरिया में सुधार करने से जुड़े प्रश्न करते हैं। हालांकि, बुराई करने पर भी वह कोई व्यक्तिगत हमले नहीं करते।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Jassy बहुत मुश्किल दिखने वाली डेडलाइन को पूरा करने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ते।

एमेजॉन के बहुत से एंप्लॉयीज ने बताया कि Jassy अक्सर उनसे व्यक्तिगत स्तर पर बातचीत करने की कोशिश करते हैं जो मूवीज और स्पोर्ट्स से जुड़ी होती है।


गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में CBI ने दर्ज की नई FIR, 40 से अधिक जगहों पर तलाशी

कंपनी के रोजाना के कामकाज में भी Jassy की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वह प्रेस रिलीज और मार्केटिंग मैटीरियल को एडिट करने के साथ ही प्रोडक्ट्स के नाम तय करने में भी मदद करते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।