आज के समय में पेट की चर्बी बढ़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। बढ़ती उम्र, अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के कारण ये परेशानी और भी अधिक बढ़ जाती है। लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, महंगे डाइट प्लान अपनाते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें निराशा ही मिलती है। ऐसे में जरूरत है एक ऐसे उपाय की जो आसान हो, सस्ता हो और प्राकृतिक हो। अलसी यानी फ्लैक्ससीड्स एक ऐसा ही चमत्कारी बीज है, जो वजन घटाने में बेहद प्रभावशाली माना जाता है।
ये न सिर्फ पेट की चर्बी को तेजी से घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को भीतर से डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। अगर आप भी बिना साइड इफेक्ट्स के वजन कम करना चाहते हैं, तो अलसी को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।
अलसी को साबुत रूप में पचाना थोड़ा कठिन होता है, इसलिए इसका सबसे बेहतर तरीका है – पाउडर बनाकर सेवन करना।
एक टेबलस्पून अलसी को हल्का भूनकर पीस लें।
रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ इसे लें।
चाहें तो स्वाद और असर बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं।
ये उपाय पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और दिनभर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है, जिससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है।
अगर आप ऐसा स्नैक चाहते हैं जो स्वादिष्ट हो, पेट भरे रखे और वजन भी घटाए, तो अलसी और दही की जोड़ी आपके लिए परफेक्ट है।
एक बाउल दही में एक चम्मच अलसी पाउडर मिलाएं।
इसमें कटे हुए फल जैसे सेब या केला भी मिलाया जा सकता है।
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये मिश्रण लंबे समय तक पेट भरा रखता है, ओवरईटिंग से बचाता है और वजन घटाने में मदद करता है।
रात में मेटाबॉलिज्म एक्टिव
अगर आप चाहते हैं कि रात को सोते समय भी शरीर फैट बर्न करता रहे, तो अलसी का डिटॉक्स ड्रिंक आपकी मदद कर सकता है।
एक चम्मच अलसी को रातभर पानी में भिगो दें।
सुबह इस पानी को छानकर रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना करके पिएं।
ये ड्रिंक पाचन तंत्र को साफ करता है, पेट की सूजन कम करता है और चर्बी को तेजी से घटाने में सहायता करता है।
वजन कम करना कोई जादुई प्रक्रिया नहीं है, लेकिन सही उपायों से इसे आसान जरूर बनाया जा सकता है। अलसी को अपनी दिनचर्या में इन तीन आसान तरीकों से शामिल करें और फर्क महसूस करें। नियमित सेवन से न केवल चर्बी कम होगी, बल्कि पेट भी बाहर निकलने का नाम नहीं लेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।