स्किन पर दिख रहे हैं उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षण? हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

Omega 3 Fatty Acid : ओमेगा-3 फैटी एसिड स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग इसे अक्सर नजरअंदाज करते हैं। क्योंकि हमारा शरीर इसे स्वयं नहीं बना सकता, इसलिए इसे पर्याप्त मात्रा में आहार में शामिल करना आवश्यक है। आइए जानते हैं ओमेगा-3 की कमी के वे लक्षण जो त्वचा पर दिखाई देते हैं

अपडेटेड May 01, 2025 पर 11:50 AM
Omega-3 Fatty Acid: नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन के लिए ओमेगा-3 बेहद जरूरी है।

आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में लोग अपनी डाइट पर कम ध्यान दे रहे हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे ही अहम पोषक तत्वों में से एक है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। ये फैटी एसिड हार्ट, दिमाग और त्वचा की सेहत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन खास बात ये है कि हमारा शरीर इसे खुद नहीं बना सकता। इसलिए इसकी पूर्ति केवल खाने-पीने की चीजों या सप्लीमेंट्स से ही संभव है।

अगर डाइट में ओमेगा-3 की पर्याप्त मात्रा नहीं ली जाए, तो इसकी कमी सबसे पहले त्वचा पर असर डालती है। स्किन की ड्राइनेस, मुंहासे, सूजन या समय से पहले झुर्रियों जैसे संकेत इसकी कमी की ओर इशारा करते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर डाइट सुधारना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि सेहत पर इसका गंभीर असर न पड़े।

  1. लगातार रूखी और बेजान त्वचा

अगर आपकी स्किन हमेशा ड्राय रहती है और महंगे मॉइश्चराइज़र भी असर नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका कारण ओमेगा-3 की कमी हो सकता है। ये फैटी एसिड त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है। इसकी कमी से त्वचा खिंची-खिंची, फटी और बेजान हो जाती है, खासकर चेहरे और हाथ-पैरों की स्किन पर।

  1. बार-बार स्किन एलर्जी या जलन


ओमेगा-3 के प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन और एलर्जी को कम करते हैं। इसकी कमी से एक्जिमा, सोरायसिस, डर्मेटाइटिस जैसी स्किन समस्याएं बार-बार उभरने लगती हैं। खुजली, रैशेज और जलन की शिकायत इसका संकेत हो सकती है।

  1. मुंहासे और ब्रेकआउट्स में बढ़ोतरी

त्वचा की ऑयल बैलेंस को बनाए रखने में ओमेगा-3 का बड़ा योगदान होता है। इसकी कमी से स्किन पर अतिरिक्त सीबम बन सकता है, जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ब्रेकआउट्स बढ़ सकते हैं।

  1. स्किन का ग्लो खो जाना

नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन के लिए ओमेगा-3 बेहद जरूरी है। अगर आपकी त्वचा पीली, थकी हुई और डल लगने लगी है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपकी डाइट में ओमेगा-3 की कमी है।

  1. घाव भरने में समय लगना

अगर आपकी स्किन पर कट या खरोंच जल्दी ठीक नहीं होते, तो समझिए ओमेगा-3 की कमी है। यह सूजन को कम कर के घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करता है।

  1. समय से पहले बुढ़ापा झलकना

अगर आपकी स्किन पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं समय से पहले नजर आ रही हैं, तो इसकी वजह ओमेगा-3 की कमी हो सकती है। यह स्किन की लोच बनाए रखता है और कोलेजन निर्माण में मदद करता है।

ओमेगा-3 से भरपूर आहार जरूरी

अपने खाने में इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर आप ओमेगा-3 की कमी को दूर कर सकते हैं:

फैटी फिश जैसे सैल्मन, टूना, मैकेरल

अलसी और चिया बीज

अखरोट, बादाम

सोयाबीन और कैनोला ऑयल

जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Thyroid Problem: थायरॉइड के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें, जानें खाने का सही तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।