हमारी तेज रफ्तार जिंदगी में सिरदर्द अब एक आम समस्या बन चुकी है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। देर तक स्क्रीन के सामने काम करना, नींद की कमी, तनावभरी लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान—ये सभी सिरदर्द की बड़ी वजहें बनते जा रहे हैं। जब सिर भारी हो जाता है, तो ना तो काम में मन लगता है और ना ही किसी से बातचीत करने का मन करता है। ऐसे में बहुत से लोग बिना सोचे-समझे पेन किलर या बाम का सहारा ले लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सिरदर्द एक जैसा नहीं होता? कुछ दर्द पूरे सिर में होते हैं, कुछ केवल एक तरफ या माथे पर महसूस होते हैं।
इसलिए जरूरी है कि हम पहले सिरदर्द के प्रकार को समझें और फिर उसके अनुसार इलाज या राहत के उपाय करें। आइए जानते हैं कि सिरदर्द कितने तरह के होते हैं और उनमें क्या फर्क है।
साइनस से जुड़ा सिरदर्द आमतौर पर आंखों और माथे के आसपास दबाव महसूस कराने लगता है। ये दर्द सिर झुकाने या हिलाने पर और तेज हो जाता है। ये आमतौर पर नाक बंद होने या साइनस इन्फेक्शन के साथ होता है।
2. तनाव से होने वाला सिरदर्द
अगर आप किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो सिर के चारों ओर एक जैसा भारीपन महसूस हो सकता है। माथे और सिर के दोनों किनारों पर जैसे किसी ने कसकर पट्टी बांध दी हो, वैसा दर्द होता है। इसमें उल्टी या मितली नहीं होती।
माइग्रेन में सिर के एक ओर धीमे-धीमे धड़कता हुआ दर्द शुरू होता है जो धीरे-धीरे तीव्र हो जाता है। इसमें मितली, उल्टी, तेज रोशनी और आवाज से परेशानी जैसे लक्षण शामिल होते हैं। ये दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक बना रह सकता है।
ये सिरदर्द अचानक और बेहद तीव्र होता है, जो सिर के एक तरफ और आंख के आसपास केंद्रित रहता है। इसे क्लस्टर हेडएक कहते हैं क्योंकि ये समय-समय पर बार-बार होता है। स्मोकिंग या एक्सरसाइज से ये और बढ़ सकता है।
5. टीएमजे डिसऑर्डर से जुड़ा सिरदर्द
टेंपोरोमेंडीबुलर ज्वाइंट (TMJ) डिसऑर्डर में जबड़े और सिर के आसपास तेज दर्द महसूस होता है। जबड़े में जकड़न, क्लिक की आवाज या मुंह खोलने-बंद करने पर असहजता इसके लक्षण हो सकते हैं। दांत पीसने, बात करने या जम्हाई लेने से यह दर्द और बढ़ सकता है।
6. एलर्जी से जुड़ा सिरदर्द
नाक, माथे, चीकबोन और कान के ऊपर होने वाला हल्का लेकिन लगातार बना रहने वाला सिरदर्द एलर्जी का संकेत हो सकता है। ये धूल, पराग या अन्य एलर्जन के कारण हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।