कुछ हेल्दी दिखने वाले फूड आइटम में भी बहुत ज्यादा कैलोरी और फैट होता है, जो आपको फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो इस चीजों से खुद को दूर रखें।
Granola: ग्रेनोला में काफी ज्यादा कैलोरी होती है। इसकी थोड़ी सी मात्रा से ही 200-300 से ज्यादा कैलोरी मिल सकती हैं, लेकिन इसे खाने से पेट देर तक भरा नहीं रहता। मार्केट में मिलने वाले ग्रेनोला में अक्सर शहद, सिरप और सूखे मेवे होते हैं, जिससे इसमें चीनी की क्वांटिटी बढ़ जाती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और शरीर में फैट जमा हो सकता है। (Image Credit: Canva)
Veggie chips: वेजी चिप्स देखने में भले ही हेल्दी लगें, लेकिन इनमें रिफाइंड स्टार्च भी होता हैं जो वजन बढ़ा सकते हैं। ज्यादातर वेजी चिप्स तेल में तले या ज्यादा प्रोसेस किए जाते हैं, जिनमें न फाइबर होता है और न जरूरी पोषक तत्व। इनमें ज्यादा नमक और कृत्रिम स्वाद भी डाले जाते हैं, जिससे प्यास और भूख बढ़ सकती है। इसलिए ये उतने हेल्दी नहीं होते जितना दिखते हैं। (Image Credit: Canva)
Protein Bars: स्टोर से मिलने वाले प्रोटीन बार में एक बार में ही 200 से 400 तक कैलोरी हो सकती है, जो हल्के ब्रेकफॉस्ट के लिए काफी ज्यादा है। खासतौर पर अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादातर रेडीमेड बार बहुत प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं। (Image Credit: Canva)
Flavored Yogurt: फ्लेवर वाले योगर्ट दिखने में अक्सर ज्यादा चीनी और बहुत कम प्रोटीन होता है। कई बार इनमें गाढ़ा करने वाले तत्व, फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जिससे ये एक हेल्दी नाश्ते की जगह मीठे डेजर्ट जैसे हो जाते हैं। वजन नियंत्रित रखने के लिए बेहतर है कि बिना शक्कर वाला सादा दही खाएं। (Image Credit: Canva)
Avocado: एवोकाडो हमारे शरीर के लिए फायदेंमंद जरूर है, लेकिन इसमें काफी कैलोरी होती है। आधे एवोकाडो में करीब 120–150 कैलोरी हो सकती हैं। अगर इसे मोटी ब्रेड के साथ खाया जाए, तो हर टोस्ट में 300–500 से ज्यादा कैलोरी हो सकती हैं।एवोकाडो खाते समय मात्रा और संतुलन का ध्यान रखना जरूरी है, वरना वजन बढ़ सकता है। (Image Credit: Canva)
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।