Constipation: कब्ज में रामबाण हैं ये 8 जादुई फल, आंतों से फंसा मल खींचकर कर देंगे पेट साफ

Tips To Relieve Constipation: कब्ज को मामूली समझने की गलती न करें, क्योंकि अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह आगे चलकर बवासीर या फिशर जैसी गंभीर दिक्कत बन सकती है। कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ खास फलों का सहारा लें, जो फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को साफ रखने में काफी मददगार साबित होते हैं

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
Tips To Relieve Constipation: इन फलों को खाली पेट या सुबह नाश्ते में शामिल करें। ये पेट को अंदर से साफ रखेंगे

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। अनहेल्दी खाना और खराब लाइफस्टाइल पेट में गैस, कब्ज और भारीपन जैसी दिक्कतें पैदा कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो चुपचाप आपके पेट को अंदर से साफ रखते हैं और पाचन को मजबूत बनाते हैं? इन फलों में फाइबर, पानी और जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को हल्का रखने में मदद करते हैं और शरीर को नेचुरल एनर्जी देते हैं। अगर आप दिनभर एक्टिव रहना चाहते हैं और पेट से जुड़ी परेशानियों को अलविदा कहना चाहते हैं, तो इन फलों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

खास बात यह है कि इन फलों को सुबह खाली पेट या नाश्ते के बीच खाया जाए तो ये पेट की सफाई में और भी ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

पपीता


पपीता पेट को सुकून देता है और खाना पचाने में मदद करता है। इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन तोड़कर पेट की भारीपन दूर करते हैं। खासकर ज्यादा खाना खाने के बाद इसे खाना फायदेमंद होता है।

मौसंबी

मौसंबी का रस या स्लाइस सुबह खाली पेट लेना पेट की सफाई में मदद करता है। इसका हल्का खट्टापन शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन तंत्र को जगाता है।

केला

केला पेट पर हल्का रहता है और फौरन एनर्जी देता है। इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है जो पेट को संतुलित रखता है। एक्सरसाइज के बाद या पेट खराब लगे तो केला खाएं।

सेब

सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो धीरे-धीरे पेट साफ करता है। इसे रोज खाने से पाचन सही रहता है और कब्ज जैसी समस्या दूर रहती है।

अनानास

अनानास खाने से खाना पचाने में आसानी होती है। इसमें खास एंजाइम होते हैं जो पेट में खाना तोड़ने का काम करते हैं। गर्मी में कुछ टुकड़े अनानास खाने से शरीर भी तरोताजा रहता है।

अमरूद

अमरूद फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह पाचन को मजबूत करता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह खून के प्रवाह को बेहतर करता है और पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है। इसे खाने से शरीर में ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुंचती है।

तरबूज

तरबूज गर्मियों में सबसे बेस्ट फल माना जाता है। इसमें पानी ज्यादा होता है, जिससे किडनी साफ रहती है और पेट हल्का रहता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

इस तरह करें इस्तेमाल

इन फलों को खाली पेट या सुबह नाश्ते में शामिल करें। ये पेट को अंदर से साफ रखेंगे, पाचन दुरुस्त करेंगे और आपको पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कराएंगे। तो अगली बार चाय या बिस्किट की जगह इन्हें आजमाएं!

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Fatty Liver: लिवर सिरोसिस का डर खत्म! इस देसी नुस्खे से लिवर होगा टनाटन, पेट भी रहेगा साफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।