इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान नहीं होने की वजह से बहुत से लोग पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। इन्हीं में एक समस्या पेट में गांठ होना है। पेट में गांठ होने पर मरीज को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में फौरन इलाज की जरूरत पड़ती है। पेट में गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें चर्बी की गांठ, हार्निया, कैंसर, पित्ताशय में पथरी की गांठ शामिल है। पेट में गांठ होने से शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं।
पेट पर मौजूद गांठ नरम या कठोर दोनों तरह के हो सकते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण दर्द भी महसूस होता है। वहीं, कुछ को पेट में गांठ होने से किसी तरह के कोई लक्षण नहीं देखते हैं। पेट में गांठ होने पर कब्ज, वजन का कम होना, मल से खून आना, ऐसे तमाम लक्षण नजर आ सकते हैं।
पेट में गांठ होने पर भूख न लगना
पेट के आसपास गांठ बनने पर मरीजों में भूख की कमी भी देखी गई है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत है। ताकि आपके शरीर में खाना न खाने की वजह से किस तरह की परेशानी न हो सके। साथ ही भूख को बढ़ाने वाली दवा दे सके। हालांकि, ध्यान रखें कि भूख की कमी के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। पेट में गांठ होने की स्थिति में गांठ के आसपास काफी ज्यादा जलन होने लगती है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से फौरन संपर्क की जरूरत है। ताकि किसी भी तरह की परेशानी से निपटा जा सके।
पेट पर गांठ होने पर मरीज का पेट अचानक से फूलने लगता है। ऐसे में मरीज अगर कुछ हल्का भी खाते हैं, तो उनका पेट काफी ज्यादा फूलने लगता है। ऐसे में उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। साथ ही खानपान पर भी खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोगों को जी मिलचाने की भी शिकायत होती है। इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।