Cancer: 3M और एक S का फॉर्मूला करें फॉलो, शरीर को कभी नहीं छुएगा कैंसर, थर-थर कांपेंगी बीमारियां

Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है। जिसका नाम लेते ही हर कोई घबरा जाता है। कैंसर से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट भी जरूरी है। इस खतरनाक बीमारी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा ही रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर्स ने इस बीमारी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। जिसे फॉलो कर कैंसर जैसी बीमारियों से हमेशा के लिए दूर बने रह सकते हैं

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
Cancer: शरीर का अगर डिफेंसिव सिस्टम अगर मजबूत है तो कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। हलांकि इसका इलाज संभव है लेकिन फिर भी हर लाखों लोगों की मौत कैंसर के वजह से होती है। कैंसर 100 से अधिक रोगों का समूह है। यह शरीर में लगभग कहीं भी विकसित हो सकता है। जिसमें से कुछ तरह के कैंसर आपकी लाइफस्टाइल से भी हो सकते हैं। यानी की आपकी दिनचर्या आपको इस जानलेवा बीमारी की चपेट में ला भी सकती है और इससे बचा भी सकती है। वैसे भी शरीर के लिए कुछ ऐसे नियम है। जिसे फॉलो करके कैंसर जैसी बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को MMMS यानी 3M और S को फॉलो करना चाहिए। इससे नियम से कैंसर जैसी बीमारियां शरीर में कभी नहीं पनपेंगी। इस थ्री एम का मतलब है मील यानी हेल्दी भोजन, दूसरे एम का मतलब है मूवमेंट यानी पैदल चलते रहना चाहिए। तीसरे एम का मतलब है माइंड यानी मन को खुश रखना, अंत में एस का मतलब है कि स्लीप यानी अच्छी नींद लेना चाहिए।

कैंसर से बचने के लिए हेल्दी मील जरूरी


हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीरा का डिफेंसिव मैकेनिज्म हमेशा मजबूत रखें। इसके लिए हेल्दी खानपान बेहद जरूरी है। स्थानीय स्तर पर जो भोजन मिलता है। उसे मौसम के मुताबिक खाएं। कहने का मतलब ये हुआ कि सीजन के मुताबिक हरी सब्जियों का सेवन करें। ज्यादातर चीजें साबुत खाएं और स्वस्थ रहें। चावल, दाल, गेहू को पकाकर खाएं। ताजा खाना खाएं। खाने से मीठी चीजें हटा दें। हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। खाने से पहले फाइबर वाल चीजें खाएं ताकि पेट में कोटिग हो जाएगा और अगर कुछ खराब खाना भी है तो उसका असर नहीं रहेगा। इसके लिए हर तरह का सलाद जरूर खाएं। चोकर के साथ आटा से बनी रोटियां खाएं। सब्जी-दाल की मात्रा बढ़ाएं, ताजे फल खाएं। इसी से बीपी, डायबिटीज, मोटापा सब कंट्रोल रहेगा। ये सब कंट्रोल रहेगा तो कैंसर आपको छू भी नहीं पाएगा।

शरीर के लिए मूवमेंट बेहद जरूरी

शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए मूवमेंट बहुत जरूरी है। यानी चालफेर बनी रहनी चाहिए। जितना ज्यादा हो सके पैदल चलें। घर पर बैठकर योगा कर सकते हैं। रोजाना वॉक करें। साइकिल चलाएं। वहीं भोजन के बाद वॉक करना बिल्कुल नहीं भूलें।

माइंड – मन पर रखें काबू

मन को काबू में रखना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, यह मन बहुत चंचल होता है। अगर आपने खुश रहना सीख लिया तो समझो जिंदगी की आधी जंग जीत ली। नकारात्मक सोच को हमेशा दूर रखें। हमेशा पॉजिटिव सोच रखें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से हमेशा दूर रहें।

सुकून की नींद जरूर लें

कैंसर से दूर रहने के लिए सुकून भरी नींद जरूर लें। रात में बच्चे की तरह सुकून से सोएं। ऐसे उपाय करना चाहिए कि रात में बार-बार नींद न खुले। सोने से दो घंटे पहले स्क्रीन टाइम बंद कर देना चाहिए। घर में अगर वाई-फाई लगा है तो इसे बंद कर दें। खिड़की में अगर पर्दे लगे हैं तो उन्हें हटा दें। ताकि सुबह सूरज की किरणे सबसे पहले आपके ऊपर पड़ें। गहरी नींद लेने पर ज्यादातर बीमारियां दूर रहती हैं।

कैंसर की कोशिकाएं धीरे-धीरे बढ़ती हैं

बता दें कि शरीर में कैंसर की कोशिकाएं धीरे-धीरे बढ़ती हैं। इसलिए समय रहते इन्हें खत्म करना जरूरी है। आप क्या खाते-पीते हैं, इससे तय होता है कि आपको कैंसर का कितना जोखिम हो सकता है। कैंसर से बचाव के लिए वैसे तो समय पर लक्षणों की पहचान, समय-समय जांच, एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट जरूरी है। इससे कैंसर का बचाव कर सकते हैं।

Diabetes Treatment: डायबिटीज के मरीज इन चीजों से रहें दूर, लाइफ टाइम ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।