बियर पीना वैसे ही सेहत के लिए खतरे की घंटी है, लेकिन अगर इसके साथ कुछ गलत चीजें खा ली जाएं, तो ये सीधा पेट पर वार बन जाती हैं! पार्टी हो या गेट-टुगेदर, टेबल पर जैसे ही चिप्स, नमकीन, पिज्जा या केक आते हैं, लोग बिना सोचे समझे इन्हें ड्रिंक के साथ चट कर जाते हैं। मजा तो आता है, लेकिन अगली सुबह पेट की गड़बड़, गैस और भारीपन से हालत खराब हो जाती है। असल में, शराब के साथ कुछ खास फूड्स का कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को पूरी तरह बिगाड़ सकता है।
ये फूड्स बियर के साथ मिलकर न सिर्फ आपकी आंतों पर असर डालते हैं, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों को भी ठीक से अवशोषित नहीं होने देते। और फिर शुरू होता है गैस. कमजोरी, थकान, किडनी की समस्याएंऔर पेट की शिकायतों का सिलसिला। तो अगली बार ड्रिंक्स के साथ सिर्फ टेस्ट नहीं, हेल्थ का भी ध्यान रखें।
1. पोर्क और चीज से करें परहेज
अगर आप बियर या वाइन के साथ पोर्क और चीज जैसी हैवी चीजें खाते हैं, तो ये एसिडिटी को और बढ़ा सकता है। इसके बजाय, हल्का और फाइबर-प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं।
2. ब्रेड और केक से दूरी बनाएं
ब्रेड, पेस्ट्री और केक में यीस्ट होता है और बियर में भी। ये दोनों साथ मिलकर पेट को बिगाड़ सकते हैं और अपच की समस्या पैदा कर सकते हैं।
3. डेयरी प्रोडक्ट्स बिल्कुल न लें
बियर के तुरंत बाद दूध, पनीर या दही जैसी डेयरी चीजें न खाएं। इससे पेट पर दबाव बढ़ता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
4. चॉकलेट खाने की गलती न करें
बियर के साथ या बाद में चॉकलेट खाना अच्छा आइडिया नहीं है। इसमें मौजूद कैफीन और कोको पेट में जाकर बियर के साथ रिएक्शन कर सकते हैं।
5. नमकीन और फ्राई चीजों से बचें
नमकीन, मूंगफली, बर्गर या फ्राईज जैसे फूड्स में नमक ज्यादा होता है। ये प्यास बढ़ाते हैं और आप अनजाने में ज्यादा शराब पी लेते हैं, जिससे पेट की परेशानी बढ़ जाती है।
6. बहुत मीठा खाने से बचें
बहुत ज्यादा मीठा खाने से भी प्यास ज्यादा लगती है, जिससे लोग पानी की बजाय फिर से ड्रिंक ले लेते हैं। ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।