एलो वेरा सदियों से सुंदरता का अमृत रहा है। दादी मां के किचन से लेकर आज के सीरम बॉटल तक इस कंटीले हरे पौधे ने हर दौर में अपनी क्षमता को साबित किया है। लेकिन इतना सब जानने-पहचानने के बाद भी बालों की संदरता की बात आने पर एक सवाल जरूर उठता है और वो ये है कि एलो वेरा का जेल अच्छा है या उसका जूस ? तो चलिए आज समझते हैं इसका जवाब।
अगर आपने कभी एलो वेरा का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आप इसके गुणों को समझ नहीं पाएंगे। यह पौधा विटामिन ए, सी और ई की खान है, जो स्वस्थ सेल बढ़ाने के लिए जरूरी माने जाते हैं, जिसमें स्कैल्प भी शामिल है। इसमें एक खास एंजाइम प्रोटियोलिटिक भी शामिल है, जो सिर की मृत कोशिकाओं की मरम्मत करता है। यानी ये स्वस्थ फॉलिकल के लिए रास्ता बनाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसमें एंटीइनफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं जो सिर की खुजली को शांत करते हैं, डैंड्रफ कम करते हैं और सिर को साफ रखते हैं।
एला वेरा जेल या जूस : क्या है बेहतर ?
एलो वेरा जेल : एलो वेरा का जेल पत्तियों से सीधे प्राप्त किया जाता है। इससे गाढ़े स्कैल्प मास्क, हेयर पैक या डीआईवाई तेल बनाया जाता है। इसे सिर पर बाहरी तौर से लगाया जाता है और ये बाहर से अपना कमाल दिखाता है। सिर पर इससे मसाज करने से तुरंत असर देखने को मिलता है। आप चाहें तो एलो वेरा जेल में कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल की मिला कर हफ्ते में एक या दो बार लगा सकती हैं। इसे 30-45 मिनट सिर में लगाने के बाद सिर धो देने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। बालों पर इसका फ्रेश जेल लगाने से बालों का उलझना कम होता है।
जेल या जूस में बेहतर क्या
इस सवाल का जवाब यूं तो आसान नहीं होता है। लेकिन फिर भी जूस के मुकाबले जेल बेहतर होता है, क्योंकि ये बाहर से काम करता है। बालों की देखभाल बाहरी मामला है और जेल के इस्तेमाल का असर तुरंत देखने को मिलता है। वहीं, एलो वेरा का जूस शरीर के अंदर से बालों की सेहत सुधारने में मदद करता है, मगर इसमें समय लगता है।
क्या दोनों चुन सकते हैं ?
अगर आप अपने बालों का अंदाज जल्द से जल्द बदलना चाहते हैं, तो दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह एलो वेरा का जूस और हफ्ते में दो बार मालिश करने से बालों में जल्दी असर देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें