Credit Cards

Amarbel Benefits: पाइल्स और पेट दर्द के लिए रामबाण है अमरबेल, ऐसे करें इस्तेमाल, फौरन मिलेगा आराम

Amarbel Benefits: बवासीर एक गंभीर बीमारी है। जिससे बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। यह एक दर्दनाक समस्या है, जिसका इलाज बहुत जरूरी है। इसे नजरअंदाज करने से यह भगंदर या फिशर बन जाती है। जिसमें सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अमरबेल बेहद फायदेमंद मानी गई है। यह किसी दवा से कम नहीं है। अमरबेल के फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
Amarbel Benefits: आयुर्वेद में अमरबेल को विशेष जगह मिली हुई है। इसके चमत्कारिक औषधीय गुण जानकर हैरान रह जाएंगे।

अमरबेल एक परजीवी लता होती है। यह दूसरे पेड़ पौधों पर निर्बर रहती है। इस लता में महीन सूत्र होते हैं जो पेड़ पौधों की डालियों से रस चूसते रहते हैं। यही इनके ऊर्जा का स्रोत है। लगातार रस चूसने की वजह से ये जिस पेड़ पौधों पर होता है। वे एक समय के बाद सूख कर खत्म हो जाते हैं। अमरबेल को कई नाम से जाना जाता है। जिसमें आकाश बेल और निर्मली शामिल हैं। इस लता को इसके रंग और इसपर पत्ते न होने की वजह से बहुत आसानी से पहचाना जा सकता है। यह पाइल्स, पेट दर्द, गंजेपन जैसी कई समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है।

अमरबेल को आयुर्वेद में जड़ी बूटी का नाम दिया है। इसकी वजह ये है कि इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस अरमबेल से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। अमरबेल का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। यह दर्द, सूजन, कब्ज, लिवर, कमजोरी, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

अमरबेल पाइल्स के लिए है रामबाण


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल के डॉ. अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि अमरबेल का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसके पत्ते और तने में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन- Cस, फ्लेवोनोइड्स और एल्कलॉइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। पाइल्स (बवासीर) के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके 10 ML रस में 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर खूब घोंटकर रोज सुबह पिएं। तीन दिन में ही खूनी और बादी बवासीर से फौरन आराम मिलेगा।

अमरबेल से पेट दर्द में मिलेगा आराम

अमरबेल को उबालकर उसका लेप लगाने से पेट के रोग ठीक होते हैं। अमरबेल का रस आधा लीटर और एक किलोग्राम मिश्री मिलाकर धीमी आंच पर उबालते हुए शर्बत तैयार कर लें। इसे सुबह-शाम 2 ML पानी में मिलाकर पीने से पेट गैस और पेट दर्द की समस्या ठीक होती है।

अमरबेल से बाल रहेंगे काले और मजबूत

अमरबेल को तिल या शीशम के तेल में पका लें। इसे सिर पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इससे गंजेपन में भी फायदा मिलता है। 50 ग्राम अमरबेल कूटकर एक लीटर पानी में पका लें। इससे बालों को धोने से उसमें चमक आती है। बाल सुनहरे हो जाते हैं। इससे बालों का झड़ना तो रुकता ही है, रूसी भी खत्म हो जाती है।

Diabetes: पहाड़ी नीम है डायबिटीज का काल, पत्ती और डाल किसी दवा से कम नहीं, लिवर रहेगा दुरुस्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।