Anemia: बार-बार चक्कर आना, स्किन हो गई है पीली, समझ जाएं आयरन की है कमी, डाइट में फौरन करें सुधार

Symptoms of Anemia: शरीर को बेहतर कामकाज के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत रहती है। किसी भी एक पोषक तत्व की कमी शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। आयरन एक ऐसा मिनरल है, जिसकी कमी के कारण एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। इससे बार बार चक्कर आना, जैसे कई लक्षण आने लगते हैं। इ डाइट में सुधार करके ठीक कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 2:41 PM
Symptoms of Anemia: एनीमिया तब होता है जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।

लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कई तरह की की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। बच्चे हों या बुजुर्ग, महिलाएं हों या पुरुष सभी इसका शिकार हो रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि देश में हर 5 में से 3 महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। एनीमिया तब होता है जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। एनीमिया भले ही खून की कमी से जुड़ी बीमारी है। लेकिन इसका असर पूरे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसके लिए शरीर में आयरन की मात्रा बेहद जरूरी है।

लिहाजा आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल्स में से एक है। यह खून में हीमोग्लोबिन को बनने में मदद करता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो इसका असर हर दिन की एनर्जी, स्किन टोन और मेंटल हेल्थ तक दिखने लगता है। मगर ज़्यादातर लोग इसे मामूली थकावट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

एनीमिया की कमी से लक्षण


अगर आप दिनभर थकान, बिना वजह चक्कर, सांस फूलना, या स्किन पर पीलापन महसूस कर रहे हैं, तो यह सिर्फ स्ट्रेस नहीं, बल्कि आपके शरीर की ज़रूरतों का अलार्म हो सकता है।

बार बार थकान होना

अगर आप सुबह उठने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं या थोड़ा सा काम करने पर ही एनर्जी डाउन होने लगती है, तो ये आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से शरीर ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंचा पाता है। जिससे थकावट जल्दी होती है। ऐसे में हीमोग्लोबिन की कमी का सबसे पहला असर चेहरे पर दिखता है। अगर आपकी स्किन, होंठ या आंखों के नीचे पीलापन दिखने लगे तो ये आयरन डिफिशिएंसी का क्लासिक लक्षण है। इसे अक्सर लोग 'glow कम हो गया' कहकर टाल देते हैं।

आयरन की कमी से सिर घूमना

आयरन की कमी से दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचत पाता है। इसका नतीजा यह होता है कि बार-बार चक्कर आना, सिर भारी लगना या ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होना जैसे तमाम लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए।

एनीमिया से बचाव के क्या तरीके हैं?

एनीमिया से बचाव के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए आयरन वाली चीजों का सेवन बढ़ाएं।

1 - हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, सरसों), चुकंदर, अनार, सेब, गुड़ और सूखे मेवे खाएं।

2 - दालें, चना, सोयाबीन और अंकुरित अनाज प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, अच्छे पोषण के लिए ये बहुत जरूरी है।

3 - आहार में विटामिन-C (नींबू, संतरा, आंवला) वाली चीजें भी जरूर होनी चाहिए।

4 - जिन लोगों को एनीमिया की दिक्कत है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर आयरन और फोलिक एसिड की दवा लेनी चाहिए।

5 - पालक में नॉन-हीम आयरन पाया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Inflammatory Problem: इन्फ्लेमेशन से शरीर बन जाता है बीमारियों का घर, जलन और सूजन की रहती है शिकायत, ऐसे भगाएं रोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।