Inflammatory Problem: इन्फ्लेमेशन से शरीर बन जाता है बीमारियों का घर, जलन और सूजन की रहती है शिकायत, ऐसे भगाएं रोग

Inflammatory Problem: इंफ्लामेशन एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लगभग हर बीमारी की जड़ में मिलती है। इन्फ्लेमेशन बॉडी का एक नेचुरल रिएक्शन है। जब शरीर पर कोई चोट लगती है या संक्रमण बॉडी में प्रवेश करता है तो उसकी रक्षा करना के लिए इन्फ्लेमेशन होता है। इससे निपटने के लिए हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
Inflammatory Problem: शरीर में जलन या सूजन हर समय रहती है, तो क्रॉनिक इन्फ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है।

इंफ्लेमेशन शब्द इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। हर कोई हेल्थ वीडियो, पॉडकास्ट, आर्टिकल में यह शब्द छाया हुआ है। किसी भू बीमारी का स4च करने पर पता चलता है कि इस बीमारी का कारण इंफ्लेमेशन है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर इंफ्लेमेशन होता क्या है? बता दें कि बचपन में खेलते समय हम कितनी बार गिरते थे। चोट लगती थी, कभी हाथ, कभी पैर तो कभी चेहरे पर सूजन आ जाती थी। ऐसी ही सूजन हमारे शरीर के अंदर के बॉडी ऑर्गन्स में भी आती है। यह सूजन आमतौर पर दिखाई नहीं देती, पर महसूस की जा सकती है। कभी-कभी यह सूजन असहनीय दर्द का कारण भी बन सकती है। मेडिकल की भाषा में इसे ही इंफ्लेमेशन कहते हैं।

दरअसल, यह एक तरह से शरीर की एक प्रोसेस ही होती है। जब शरीर पर कोई चोट लगती है या आप संक्रमण का शिकार हो जाते हैं, तो शरीर की रक्षा करना के लिए इन्फ्लेमेशन होता है। जिसे सामान्य भाषा में सूजन भी कहा जाता है। लेकिन जब शरीर में बहुत ज्यादा इन्फ्लेमेशन की समस्या होने लगे तो यह गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है। इससे कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

इंफ्लेफेमशन से सैकड़ों बीमारियों का खतरा


अगर लंबे समय तक इन्फ्लेशन यानी की सूजन की समस्या शरीर में बनी रहे तो कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। इसमें रूमेटाइड, अर्थराइटिस और ऑटोइम्यून जैसी बड़ी बीमारियों के नाम शामिल है। यह इसका सबसे बड़ा कारण है। दूसरा सबसे बड़ा खतरा इन्फ्लेमेशन का यह होता है कि यह कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट हेल्थ और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि सभी लोगों को शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने वाले उपायों पर ध्यान देते रहना चाहिए। कुछ लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में इंफ्लामेशन हो रहा है। आइये जानते हैं, इसे कैसे कम करें।

इंफ्लामेशन को कम करने के लिए क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, अपने शरीर से सूजन को कम करने के लिए छह बातों पर विशेष ध्यान देते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। एंटी-इंफ्लामेटरी खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ऐसी चीजों का सेवन कम करें जो इंफ्लामेशन को बढ़ाती हैं। ब्लड शुगर को हमेशा कंट्रोल में रखें। नियमित रूप से व्यायाम करें। वजन को कम करने की कोशिश करते रहें। अपनी डाइट में हल्दी, अदरक, आंवला, लहसुन जैसी चीजों को जरूर शामिल करें। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।

लहसुन का करें सेवन

खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में कारगर है। लहसुन में कई एंटी बायोटिक तत्व होते हैं। इसी वजह से ये किसी भी तरह के संक्रमण से शरीर की रक्षा करते हैं। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के अलावा दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं में भी कारगर है।

आंवले का सेवन करें

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आंवले का सेवन जरूर करें। आंवला में विटामिन C भारी मात्रा में पाया जाता है। आंवले का सेवन करने से ना केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि ये स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: सफेद जामुन से Blood Sugar करें कंट्रोल, मिलेंगे ढेरों फायदे, नहीं खानी पड़ेंगी दवाएं

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 10, 2025 11:56 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।