Credit Cards

Health Tips: सुबह खाली पेट पानी पीने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Health Tips: भारतीय परंपराओं में सुबह खाली पेट पानी पीना स्वास्थ्य का राज़ माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन क्या यह सभी के लिए सही है? विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को इस आदत से पहले सावधानी बरतनी चाहिए

अपडेटेड Sep 08, 2025 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
Health Tips: स्वस्थ लोगों के लिए बासी मुंह लार निगलना फायदेमंद माना जाता है।

भारतीय परंपराओं में सुबह उठते ही बासी मुंह पानी पीना एक बेहद फायदेमंद आदत मानी जाती है। आयुर्वेद से लेकर दादी-नानी तक, सभी इसका ज़िक्र करती हैं और इसे लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का राज बताती हैं। माना जाता है कि ये शरीर को भीतर से साफ करने, पाचन शक्ति को मजबूत करने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक ये आदत हर किसी के लिए एक जैसी सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इसे अपनाते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है, वरना ये फायदेमंद के बजाय नुकसानदेह भी साबित हो सकती है।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए बासी मुंह पानी?

विशेषज्ञयों का कहना है कि हर किसी के लिए बासी मुंह पानी पीना सही नहीं है। खासकर जिन लोगों को मुंह या दांतों से जुड़ी बीमारियां हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए।


पायरिया (मसूड़ों का रोग)

मुंह के अल्सर

ओरल कैंसर

इन समस्याओं में मुंह की लार हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन से भर सकती है, जो पानी के साथ शरीर में जाने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सावधानी कैसे बरतें?

अगर आपको ऐसी कोई समस्या है, तो उठते ही पानी पीने से पहले अच्छी तरह कुल्ला करें। कुल्ला करने से मुंह में मौजूद हानिकारक जीवाणु बाहर निकल जाते हैं और पानी पीना सुरक्षित हो जाता है।

क्या लार निगलना सेहतमंद है?

स्वस्थ लोगों के लिए बासी मुंह लार निगलना फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यही वजह है कि बिना वजह बार-बार लार थूकना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

छोटी आदतें, बड़े फायदे

खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन हर किसी को अपनी स्थिति के अनुसार सावधानी रखनी चाहिए। मुंह की स्वच्छता और सही तरीके से पानी पीने की आदतें हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं और लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Health Tips: किस विटामिन और मिनरल्स की कमी से होती है घुटनों में परेशानियां? जानिए इसे दूर करने के उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।