Anemia: डाइट में इन चीजों को करें शामिल, फौरन बढ़ेगा हीमोग्लोबिन, एनीमिया की हो जाएगी छुट्टी

Anemia: शरीर में खून की कमी से कई बीमारियों के शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा हीमोग्लोबिन का लेवल हमेशा दुरुस्तर रहना चाहिए। इसे बढ़ाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, अनार और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 8:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Anemia: शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है।

Anemia: शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) होने पर खून की कमी और हीमोग्लोबिन लगातार गिरने लगता है। हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से एनीमिया होता है। इसके कम होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इससे थकान, कमजोरी महसूस होती रहती है। दरअसल आयरन की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) यानी आरबीसी (RBC) काउंट कम होने लगता है। आयरन में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) होता है। जिससे रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। आयरन की कमी होने पर स्किन और बालों पर भी बुरा असर पड़ता है।

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों (Natural Source of Iron) को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दियों में आप पालक, चुकंदर और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

पालक


शरीर में आयरन की कमी होने पर अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करें। पालक खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। पालक में कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन और क्लोरीन, फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं। पालक में फोलिक एसिड, विटामिन C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

मसूर दाल

मसूर दाल को प्लांट बेस्ड प्रोटीन (Plant Based Protein) का रिच सोर्स माना जाता है। मसूर दाल में फोलेट, आयरन और विटामिन B1 की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। फिर ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक (Heart Attack) का रिस्क कम हो जाता है।

ग्रीन टी या रेड वाइन से भी ताकतदार है यह जूस, डायबिटीज और हाइपरटेंशन रहेंगे दूर

चुकंदर

चुकंदर में आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। चुकंदर को आप सलाद के रूप में सेवन कर सकत है। वही इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

अनार

अनार में आयरन, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह खून को बनाने में मदद करते हैं। नाश्ते के रूप में आप अनार का सेवन कर सकते हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा है कि आप इसका जूस पिएं।

नट्स और सीड्स

बादाम, कद्दू के बीज और तिल के बीज आयरन से भरपूर होते हैं। इन्हें रोजाना डाइट में जरूर शामिल करें। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।