Health Alert: सुबह उठते ही भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बन सकती हैं पेट की बड़ी बीमारी का कारण

Foods to avoid on an empty stomach: सुबह का खाली पेट बेहद संवेदनशील होता है, ऐसे में जो भी खाएं, सोच-समझकर खाएं। कुछ चीजें पोषक होने के बावजूद खाली पेट नुकसान पहुंचा सकती हैं। गैस, जलन और ब्लड शुगर बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जानिए सुबह उठते ही किन चीजों से दूरी बनाना बेहतर होता है

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
Foods to avoid on an empty stomach: सुबह-सुबह तला-भुना और तीखा खाना खाने की आदत है तो अब संभल जाइए।

सुबह का वक्त शरीर के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि यही वो समय होता है जब पेट पूरी तरह खाली होता है और पाचन तंत्र बेहद संवेदनशील स्थिति में होता है। ऐसे में दिन की शुरुआत क्या खाकर की जाए, ये फैसला बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। अक्सर लोग मानते हैं कि जो भी हेल्दी है, वो कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकता, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद अगर खाली पेट खाई जाएं, तो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। पेट में गैस, एसिडिटी, जलन, डिहाइड्रेशन और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

इसलिए जरूरी है कि सुबह उठते ही क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, इसकी सही जानकारी हो। इस लेख में हम आपको बताएंगे उन आम चीजों के बारे में जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

मसालेदार खाने से हो सकता है पेट में खराब


सुबह-सुबह तला-भुना और तीखा खाना खाने की आदत है तो अब संभल जाइए। खाली पेट मसालेदार भोजन करने से पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचता है, जिससे एसिडिटी, गैस और जलन की समस्या हो सकती है। पेट को सुबह राहत चाहिए, न कि मिर्च-मसाले का तूफान।

खट्टे फलों से बढ़ सकती है एसिड बर्न की परेशानी

संतरा, कीवी, मौसंबी और नींबू जैसे खट्टे फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड खाली पेट हानिकारक साबित हो सकता है। इनका सेवन पेट में सूजन, जलन और कभी-कभी कब्ज जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। इन फलों को नाश्ते के बाद खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

मीठा खाने से बढ़ सकता है शुगर लेवल

अगर आप दिन की शुरुआत मीठी चीजों या ज्यादा शुगर वाले स्नैक्स से करते हैं, तो ये आदत आपको डायबिटीज की ओर ले जा सकती है। खाली पेट ज्यादा चीनी शरीर में अचानक इंसुलिन का स्तर बढ़ा देती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। साथ ही ये अपच और गैस का भी कारण बनता है।

चाय या कॉफी नहीं हैं फायदेमंद

ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के बिना अधूरी लगती है, लेकिन ये आदत सेहत के लिहाज से सही नहीं है। इन ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन पेट को डिहाइड्रेट करता है और गैस, जलन व सूजन जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। कोशिश करें कि पहले कुछ ठोस खाएं, फिर चाय या कॉफी लें।

नमक की ज्यादा मात्रा बना सकती है प्रेशर का कारण

अगर सुबह खाली पेट नमकीन स्नैक्स या ज्यादा नमक वाली चीजें खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इससे शरीर में सोडियम का लेवल अचानक बढ़ सकता है, जो ब्लड प्रेशर, ब्लोटिंग और डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। सुबह शरीर को बैलेंस चाहिए, न कि सोडियम का झटका।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes और Cholesterol को मिनटों में करेगा साफ, बस रोज खाएं ये 4 पत्ते!

Anchal Jha

Anchal Jha

First Published: Aug 03, 2025 8:23 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।