Bael juice benefits: खाली पेट बेल का शरबत है सेहत का अमृत, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Bael juice benefits: गर्मी ने दस्तक दे दी है और बढ़ते तापमान के साथ लू लगने व थकान जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में बेल का जूस इन समस्याओं से राहत दिलाने वाला प्राकृतिक उपाय है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और एनर्जी भी देता है। गर्मियों में बेल का जूस किसी अमृत से कम नहीं

अपडेटेड May 01, 2025 पर 3:14 PM
Bael juice benefits: बेल का जूस त्वचा की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर को ठंडा और फ्रेश रखना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी दिक्कतों से बचा जा सके। गर्मी में कुछ देसी पेय ऐसे होते हैं जो न सिर्फ प्यास बुझाते हैं, बल्कि सेहत का भी ध्यान रखते हैं। इन्हीं में से एक है बेल का शरबत। यह एक ठंडा, स्वादिष्ट और सेहतमंद पेय है, जिसे पीते ही राहत महसूस होती है। बेल का रस पीने से पेट को ठंडक मिलती है, पाचन अच्छा रहता है और शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है।

यही वजह है कि गर्मियों में जगह-जगह बेल के शरबत की ठेलियां नजर आती हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाता है। आइए जानें, बेल का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है


गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं जैसे गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी। बेल का जूस इन सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसमें फाइबर और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंतों की सफाई कर पाचन क्रिया को सुधारते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन पेट की जलन और गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाता है।

शरीर को हाइड्रेट रखता है और देता है ठंडक

गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी कर देता है, जिससे थकान और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बेल का जूस शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन- C और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होते हैं और लू से भी बचाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद

बेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-C और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर संक्रमण और सूजन से बचाव करता है। गर्मियों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचने के लिए बेल का रस एक असरदार घरेलू उपाय है।

त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी

बेल का जूस त्वचा की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसके नियमित सेवन से मुंहासे, दाग-धब्बे और सनबर्न जैसी समस्याएं कम होती हैं। वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं।

बेल का जूस बनाने की आसान विधि

सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें।

अब गूदे को पानी में अच्छी तरह मिक्स करें।

स्वादानुसार इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाएं।

अब इस मिश्रण को छान लें और ठंडा करके परोसें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

स्किन पर दिख रहे हैं उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षण? हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।