Get App

Ber Benefits: लाल रंग का यह छोटा फल है पूरा मेडिकल स्टोर, भगवान राम और महादेव का है प्रिय, शरीर में कभी नहीं होगा इंफेक्शन

Ber Benefits: बेर भारत का महत्त्वपूर्ण फल है। यह कड़े फलों में से एक है। अक्सर इसे गरीबों का फल कहा जाता है। यह कांटेदार सदाबहार पेड़ है। यह भगवान राम और महादेव का प्रिय फल है। सेहत के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। जहां भी मिल जाए, फौरन इसका सेवन कर लेना चाहिए। फाल्गुन महीने में यह फल बाजार में सबसे ज्यादा बिकता है

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
Ber Benefits: बेर पेट और हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, विटामिन C, B12, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बेर का सीज़न शुरू हो चुका है। बेर एक मौसमी फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। शिवरात्रि में भगवान शिव को खासतौर से बेर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। बेर का फल हरे रंग का होता है और पकने पर ये लाल हो जाता है। यह भगवान राम का प्रिय फल है। पके हुए मीठे बेर ज्यादा फायदेमंद होते हैं। जिन्हें खाने से शरीर को ताकत मिलती हैं, ब्लड प्यूरीफाई होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। पेट और हार्ट के लिए बेर किसी रामबाण दवा से कम नहीं हैं।

बेर की दो किस्में होती हैं। जंगली किस्म छोटी और गोल होती है। इसे ‘झड़बेर’ कहते हैं। कृषि की गई किस्म का फल अंडाकार, गूदेदार, रोमिल और आकार में बड़ा होता है। यह छोटे किस्म की अपेक्षा स्वाद में अधिक मीठा होता है। बेर का स्वाद खट्टा और मीठा होता हैं। अधिक मीठे बेरों में गुणों की संख्या भी अधिक होती हैं। मीठे बेर को खाने से शरीर की ताकत में बढ़ोतरी होती है। इससे खून साफ होता है। प्याज भी बुझती है। फरवरी से अप्रैल तक यह फल बाजार में खूब बिकता है।

बेर खाने से कभी नहीं होगा इंफेक्शन


आयुर्वेद के जानकार शिव कुमार पांडे ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि इस सीजन में बेर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे कई बीमारी दूर होती हैं। पेट के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। बेर की प्रकृति बेहद ठंडी होती है। इससे पेट में जलन और अपच की समस्या दूर होती है। इसमें सबसे बड़ा गुण ये होता है कि ये किसी भी तरह के संक्रमण का नाश करता है। शायद ही किसी और फल में ऐसा गुण होगा। ये फल पेट की तमाम समस्याओं को भी दूर करता है। बेर के सेवन से कब्ज की समस्या दूर रहती है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है।

बेर से दिल रहेगा चकाचक

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी बेर खाना बेहद फायदेमंद साबित होता है। बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स की अच्छी-खासी मात्रा होती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इससे यह सही तरीके से फंक्शन कर पाता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार

बेर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में सोडियम के प्रभाव भी कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके सेवन से आराम मिलता है। ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

बेर के सेवन से मजबूत होगी इम्यूनिटी

बेर में विटामिन – C, B12 और विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा होती है। बेर का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Sugar Real or Fake: बाजार में नकली शक्कर की भरमार, असली चीनी की ऐसे करें पहचान

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 11, 2025 10:52 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।