Best Healthy Foods for Summer: गर्मी के मौसम में खाएं ये सुपरफूड, लू और डीहाइड्रेशन की टेंशन हो जाएगी खत्म, हमेशा रहेंगे तरोताजा

Best Healthy Foods for Summer: इस समय कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लिहाजा खानपान पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए। अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहे। हम कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जिससे आप इस गर्मी के मौसम में तरोजाता रह सकते हैं

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Best Healthy Foods for Summer: गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है।

Best Healthy Foods for Summer: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में ज्यादातर लोग किसी भी तरह की चीजों को डाइट में शामिल कर लेते हैं। यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लिहाजा ऐसे मौसम में आपका खान-पान भी हेल्दी होना चाहिए। अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को ठंडक मिले। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं। जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर शरीर को तरोताजा रख सकते हैं।

दरअसल, गर्मी के मौसम में जरा सी लापरवाही के चलते गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी के मौसम में कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं। जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। इससे गर्मी के मौसम में लू से बचाव होता है। इसके साथ ही खतरनाक बीमारियों से भी सुरक्षा होती है।

गर्मियों में करें ककड़ी का सेवन


गर्मी के मौसम में आप ककड़ी का सेवन कर सकते हैं। इसे अपनी डाइट में सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। इसमें बेहद कम कैलोरी पाई जाती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। जिससे आपको भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। ककड़ी शरीर को फौरन हाइड्रेट करती है। इससे शरीर की गर्मी कम होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद स्टेरॉल नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रोल का सही स्तर बनाए रखने में मदद करता है।

खरबूजा

तरबूज-खरबूजे रसीले फल होते हैं। इनमें सभी आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन B, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां बॉडी को ठंडा रखने में तो मदद करती हैं। इसके साथ ही इनमें तमाम तरह के न्यूट्रीएंट्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में आप पालक, अमरंथ, चाइनीज कैबेज और केल जैसी पत्ते वाली हरी सब्जियों को स्मूदी और सलाद के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

छाछ

छाछ एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसका सेवन कई सालों से किया जाता रहा है। ये बॉडी को केवल हाइड्रेटेड ही नहीं रखता है बल्कि डाइजेशन के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। छाछ का सेवन अगर आप भुना जीरा पाउडर, फ्रेश धनिया पत्ती और अदरक के साथ करते हैं। ये आपको दिन भर तरोताजा रखने में मददगार हो सकता है।

आम

फलों का राजा आम भी आपकी बॉडी हीट को कम करने में कारगर माना जाता है। आम को आप किसी भी तरीके से अपने खाने के हिस्सा बना सकते हैं। आप चाहें तो इसको कच्चा ही सलाद में शामिल करके खा सकते हैं। इसके अलावा आम पन्ना के तौर पर इसको डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे पाचन शक्ति बेहतर बनी रहती है।

नींबू

गर्मी के मौसम में नींबू का सेवन भी आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। आप चाहें तो नींबू पानी को आप ड्रिंक के तौर पर रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Diabetes: इंसुलिन के इंजेक्शन की हो जाएगी छुट्टी, अब ऐसे होगा ब्लड शुगर का इलाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।