Cancer: लाल रंग के ये छोटे बीज कैंसर को नजदीक फटकने भी नहीं देते, सेहत के लिए हैं रामबाण, जानिए चमत्कारिक फायदे

Cancer: अलसी के बीजों का नियामित सेवन किया जाए तो इससे शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जोखिम को कम करने में मदद करता है। इतना ही दिल के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माने गए हैं। अलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है

अपडेटेड Feb 10, 2025 पर 3:29 PM
Cancer: अलसी के बीजों में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट और जीएक्सेंडथिन पाया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

अलसी के बीज (Flaxseed) और उनसे बना तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of Flaxseeds oil) माने गए हैं। अलसी के बीज को अंग्रेजी में फ्लैक्ससीड (Flaxseeds) कहते हैं। आयुर्वेद में भी अलसी के कई फायदे बताए गए हैं। अब तो पश्चिमी देश भी इसकी खासियत को समझने लगे हैं। अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं हैं। अलसी के बीजों में पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड बड़ी मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा अलसी में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट और जीएक्सेंडथिन होता है जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अलसी के बीज आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

कैंसर का जोखिम कम करें अलसी के बीज


अलसी के बीज में लिग्नेन कम्पाउंड पाया जाता है। लिग्नन पौंधे से हासिल किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन पाया जाता है। यह कैंसर के जोखिम को बहुत हद तक कम कर देता है। प्लांट फूड के मुकाबले में अलसी के बीज में 800 गुना ज्यादा लिग्नेन पाया जाता है। कनाडा में हुई एक स्टडी के मुताबिक, अलसी के बीज के सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर की आशंका 18 फीसदी तक कम हो जाती है। हमेशा याद रखें कि ये कैंसर का इलाज नहीं है। बस कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद हैं अलसी के बीज

अलसी एक सुपरफूड है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद हाई फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। खून में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड omega-6 और सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है,जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

कैसे करें अलसी के बीजों का सेवन

सबसे पहले अलसी के बीज को भूनकर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर को रख दें। अगली सुबह को सोने से पहले पानी को छानकर पिएं।

पाचन शक्ति बेहतर होती है

अलसी का नियमति सेवन करने से आप पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं। अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। यह पाचनशक्ति को बढ़ाकर कब्ज की समस्या को दूर करता है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

Custard Apple Benefits: सीताफल की पत्तियां पुरुषों के लिए हैं रामबाण, कभी नहीं आएगा बुढ़ापा, चेहरे में आएगी चमक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।