Cancer: डेली डाइट में शामिल ये 6 फूड्स बन सकते हैं कैंसर का कारण, जानें बचाव के उपाय

Cancer: हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारी रोजमर्रा की डाइट सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करती है। खासतौर पर कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं। सही खानपान से इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:26 AM
Cancer: इंस्टेंट नूडल्स, रेडी-टू-ईट फूड में पोषण नहीं होता और ये शरीर में लगातार हल्की सूजन बढ़ाते हैं।

कैंसर आज के समय की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बन चुका है। दुनियाभर में लाखों लोग हर साल इस जानलेवा बीमारी का शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि कैंसर केवल अनुवांशिक कारणों या पर्यावरणीय कारकों से होता है, लेकिन हकीकत ये है कि हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली और खानपान की आदतें भी इस बीमारी के पीछे अहम भूमिका निभाती हैं। खासकर कुछ फूड आइटम ऐसे हैं जो लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डीएनए डैमेज जैसे गंभीर बदलाव ला सकते हैं, जो कैंसर के लिए ज़मीन तैयार करते हैं।

हार्वर्ड से प्रशिक्षित गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक वीडियो में ऐसे 6 आम फूड्स की पहचान की है, जो कैंसर से जुड़े हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इन चीजों को कम या बंद करने से आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आ सकता है और कैंसर का खतरा भी घट सकता है।

  1. प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, सलामी, हॉट डॉग जैसे प्रोसेस्ड मीट को हम प्रोटीन का आसान विकल्प मानते हैं, लेकिन WHO ने इन्हें ग्रुप 1 कार्सिनोजन यानी कैंसर पैदा करने वाली चीज माना है। इनमें मौजूद नाइट्रेट्स आंतों की सेल्स को नुकसान पहुंचाकर कैंसर की शुरुआत कर सकते हैं।


हेल्दी विकल्प: ग्रिल्ड चिकन, दालें, राजमा जैसे घर के बने प्रोटीन फूड्स बेहतर हैं।

  1. मीठे ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स से सिर्फ शुगर नहीं बढ़ती, बल्कि ये शरीर में सूजन भी पैदा करती है, जो कैंसर की जमीन तैयार करती है। खासतौर पर मोटापे से जुड़े ब्रेस्ट, पैंक्रियास और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

हेल्दी विकल्प: नारियल पानी, नींबू पानी या हर्बल टी से प्यास बुझाएं और शरीर को पोषण दें।

  1. डीप फ्राई खाना

तली हुई चीजों में एक्रिलामाइड नामक रसायन बनता है जो कैंसर की संभावना को बढ़ाता है। बार-बार तेल का उपयोग स्थिति को और खतरनाक बनाता है।

हेल्दी विकल्प: एयर फ्रायर में स्नैक्स बनाएं या सब्जियों को रोस्ट करके खाएं।

  1. जले हुए मांस डीएनए को नुकसान

जब मांस बहुत ज्यादा भून दिया जाता है या जलता है, तो उसमें कैंसरकारी तत्व (HCA, PAH) बनते हैं जो डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हेल्दी विकल्प: मांस को भूनने की जगह स्टीम, बेक या स्लो-कुक करें और इसमें रोजमेरी या अजवायन जैसी जड़ी-बूटियां डालें।

  1. एल्कोहल

थोड़ी मात्रा में शराब को कभी-कभी हेल्दी कहा जाता है, लेकिन रिसर्च बताती है कि एल्कोहल ब्रेस्ट और लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।

हेल्दी विकल्प: कांजी, अनार का रस या नॉन-एल्कोहलिक कोम्बुचा पिएं।

  1. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड धीरे-धीरे जहर

इंस्टेंट नूडल्स, रेडी-टू-ईट फूड में पोषण नहीं होता और ये शरीर में लगातार हल्की सूजन बढ़ाते हैं।

हेल्दी विकल्प: घर का बना खिचड़ी, दलिया या सब्जियों वाली उपमा फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 Health alert: नाखूनों की लकीरें बता रही हैं सेहत की सच्चाई, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।