Diabetes: लाल रंग का यह फल ब्लड शुगर की कर देगा छुट्टी, बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेंकेगा बाहर

Cherry for Diabetes: चेरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। गुठलीदार इस फल की काफी डिमांड रहती है। इसमें मौजूद तत्व हार्ट रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। चेरी का वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम है। इसे सबसे अधिक रोमांटिक फलों में से एक माना जाता है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 7:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cherry for Diabetes: चेरी फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। चेरी में विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं।

देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग इस कंट्रोल करने के लिए कई तरह उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग दवाइयों के सहारे हैं। वहीं कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए चेरी (Cherry) किसी रामबाण से कम नहीं है। चेरी का वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम है। इसे रोमांटिक फलों के रूप में गिना जाता है। गुठलीदार इस फल की काफी डिमांड रहती है। इसमें मौजूद तत्व हार्ट रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसका स्वाद खट्टा-मीठा रहता है।

गर्मी के मौसम में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन बेहद फायदेमंद माना गया है। लाल सुर्ख रंग की चेरी देखने में जितना खूबसूरत दिखाई देती है, उतना गही खाने में भी टेस्टी लगती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर फल है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है चेरी


चेरी में विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये सभी तत्व क्रॉनिक डिजीज के खतरे को कम करते हैं। इतना ही नहीं इसमें थाईमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B, विटामिन A, विटामिन K, विटामिन E, विटामिन B-6, भी पाया जाता है। इसमें मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर निधि मिश्रा ने Local18 से बातचीत करते हुए कहा कि चेरी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। चेरी के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

चेरी के सेवन से दिल रहेगा चकाचक

चेरी हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना गया है। चेरी के सेवन से बॉडी में अतिरिक्त सोडियम को हटाने में मदद मिलती है। चेरी आपकी बॉडी में यूरिक एसिड के लेवल को कम करेगा। जिससे गाउट का खतरा कम हो जाता है। इससे अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो चेरी के सेवन से बड़ी राहत मिलेगी।

Blood Sugar Control: ब्लड शुगर का यह लेवल है जानलेवा, फौरन हो जाएं अलर्ट, ऐसे करें पहचान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।