Cocaine Vaccine: नशे की लत बहुत बुरी चीज है। यह खुद को तो नुकसान पहुंचाती है। साथ ही परिवार और करीबियों को भी बहुत परेशान करती है। कहा जाता है कि विकासशील देशों के मुकाबले विकसित देशों में ड्रग्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। कोकेन जैसे ड्रग्स का इस्तेमाल दुनिया के कई अमीर हिस्सों में किया जा रहा है। इस बीच नशे की लत को छुड़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक वैक्सीन बनाई है। इससे नशे की लत छुड़ाने में आसानी हो सकती है। ब्राजील के वैज्ञानिकों ने यह वैक्सीन बनाई है।
नशे की लत छुड़ाने वाली इस वैक्सीन का नाम कोकेन वैक्सीन (Cocaine Vaccine) है। पूरी दुनिया में कोकेन का इस्तेमाल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, साल 2021 में करीब 2.2 करोड़ लोग कोकेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह संख्या अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले लोगों की संख्या से भी ज्यादा है।
नशे की लत छुड़ाएगी कोकेन वैक्सीन
ब्राजील के रिसर्च टीम का कहना है कि ये वैक्सीन खासतौर से कोकेन का नशा करने वालों को ध्यान में रख कर बनाई गई है। टीम ने उम्मीद जताई है कि इस वैक्सीन के जरिए नशे की लत को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, ये कोकेन के शिकार लोगों की कितनी मदद कर पाएगा इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वैक्सीन को बनाने वालों का दावा है कि अगर किसी व्यक्ति को ये वैक्सीन दे दी गई तो यह शरीर में कोकेन के पहुंचते ही उसके असर को कम कर देगी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर ऐसा हुआ तो कोकेन के आदि हो चुके लोग ओवर डोज लेना शुरू कर देंगे। ऐसे में नशे के लत हो चुके लोगों की मौत भी हो सकती है।
कोकेन के सेवन से मौत का खतरा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोकेन का सेवन करने के बाद 5 से 30 मिनट का समय बेहद खतरनाक होता है। इस दौरान कोकेन का नशा करने वाले को कुछ भी होश नहीं रहता है। बता दें कि यूरोप में गांजे के बाद कोकेन दूसरा सबसे आम नशा है। यानी वहां का हर दूसरा नशेड़ी कोकेन का नशा करता है। इसकी लत इतनी खतरनाक होती है कि- लगातार इसका सेवन करने से मौत भी हो जाती है।