मानसून के आते ही गरमागरम भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और होता है। कहीं कोई भूनकर खा रहा है, तो कोई उबालकर — लेकिन भुट्टा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, सेहत के लिए भी कमाल की चीज है। बारिश में मिलने वाला यह मक्का दिखने में जितना साधारण लगता है, असर में उतना ही खास है। बहुत से लोग इसे सिर्फ एक मौसमी स्नैक समझते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं आगे है। अगर आप इसे हल्के में ले रहे हैं, तो सोच बदलने का वक्त आ गया है। खासकर जब बात डायबिटीज, वजन कंट्रोल और पाचन से जुड़ी हो, तो भुट्टा कुछ ऐसा कर सकता है जो शायद दवाइयां भी न कर पाएं। आगे हम बताएंगे कि ये मामूली दिखने वाला भुट्टा कैसे आपके शरीर के लिए एक सीजनल सुपरफूड बन सकता है।
भुट्टा यानी मक्का उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जो डायबिटीज से जूझ रहे हैं। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता। अगर इसका सेवन नियमित और सीमित मात्रा में किया जाए, तो ये शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
2. वजन कम करने वालों के लिए भी मददगार
भुट्टा एक साबुत अनाज है और इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। इस तरह ये वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।
3. आयरन और खून की कमी दूर करने में सहायक
भुट्टे में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें एनीमिया या खून की कमी की समस्या है। नियमित रूप से भुट्टा खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति हो सकती है और खून की गुणवत्ता भी सुधर सकती है।
4. पाचन शक्ति को भी बनाता है मजबूत
भुट्टे में फाइबर की मात्रा काफी होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये कब्ज की समस्या से राहत देता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भी भुट्टा अच्छा विकल्प है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।