बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस का खतरा बढ़ जाता है। इससे वायरल फीवर, संक्रमण आदि का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन यही एक ऐसा समय होता है। जब शरीर के तापमान में बदलाव आता है। ऐसे में लोगों को पुराने रोगों की पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। लिहाजा डायबिटीज जैसे मरीजों के लिए ज्यादा परहेज करना होता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर लेवल में इजाफा न हो। ऐसे में हम कुछ ऐसे बीज बता रहे हैं। जिन्हें पानी में मिलाकर रोजाना खाली पेट पिएं तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अगर आप काले तिल को रोस्ट करके नहीं खाते हैं तो इन्हें पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसके लिए रातभर 1 चम्मच काले तिल को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह काले तिल और इसके पानी को पिएं। इससे भी ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होता है। हालांकि, एक बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर आपका ब्लड शुगर ज्यादा बिगड़ रहा है तो तुरंत किसी अच्छे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होते हैं। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे आप पीसकर पानी में मिक्स करके सुबह-सुबह पिएं। इससे आपका शुगर लेवल कम हो सकता है।
दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। रात को सोने से पहले पानी में थोड़ी सी दालचीनी को भिगोकर रख दें। अगले दिन इसका पानी पी लें। आप चाहें तो दालचीनी के पानी से हर्बल चाय भी बना सकते हैं। ये पूरे दिन आपके ब्लड शुगर के लेवल में होने वाले उतार-चढ़ाव को कंट्रोल में रखने का काम करेगा।
डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट सबसे पहले मेथी के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी के दानों को पूरी रात के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी के बीजों का खा लें और बचा हुआ पानी पी लें।
डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।