डायबिटीज के मरीज इन दिनों दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते आज कल के युवा भी डायबिटीज जैसी बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है। जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर की हमेशा जांच करते रहना चाहिए। इससे बीमारी से बचने में मदद मिलती है। कई ऐसे प्राकृतिक फूड्स हैं। जिनसे शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। ऐसे ही मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसे हेल्दी स्नैक्स के रूप में भी खूब खाया जाता है। मखाना एक प्रकार का बीज है। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है।