Diabetes: बार-बार प्यास लगना या अचानक वजन घटना? हो सकता है डायबिटीज का अलार्म, तुरंत करें चेक

Diabetes Symptoms: बहुत से लोग डायबिटीज के शुरुआती संकेतों को गंभीरता से नहीं लेते, इसी वजह से सही वक्त पर इलाज नहीं हो पाता और दिक्कतें बढ़ जाती हैं। अगर आप इसके लक्षणों को सही समय पर पहचान लें तो इसे कंट्रोल करना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ संकेत

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes Symptoms: डायबिटीज इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है। इसके चलते स्किन इंफेक्शन, यीस्ट इंफेक्शन या बार-बार सर्दी-जुकाम हो सकता है।

डायबिटीज आज के समय में सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है, जो अगर समय रहते कंट्रोल न की जाए तो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। कई लोग इसे लेकर लापरवाह रहते हैं और इसके शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। खास बात ये है कि डायबिटीज के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और कई बार लोग इसे सामान्य कमजोरी या थकान समझ लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने शरीर के बदलावों को बारीकी से नोटिस करें तो शुरुआती स्टेज में ही इस बीमारी को पकड़ा जा सकता है।

इसके लिए जरूरी है कि सही खानपान, रोजाना एक्सरसाइज और नियमित जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अगर वक्त रहते डायबिटीज के संकेत समझ लिए जाएं तो न सिर्फ बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर परेशानियों से भी बचा जा सकता है।

बार-बार टॉयलेट जाना


अगर आप बार-बार पेशाब करने के लिए दौड़ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से किडनी ज्यादा काम करने लगती है और अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए बार-बार पेशाब आता है।

बार-बार लगती है प्यास

ज्यादा पेशाब आने से शरीर पानी खोने लगता है, जिससे प्यास बार-बार लगती है। ये डिहाइड्रेशन का संकेत है और डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है।

बिना वजह घट रहा है वजन

अगर आप डाइट में कोई बदलाव नहीं कर रहे फिर भी वजन तेजी से गिर रहा है तो ये चिंता की बात है। शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में बदल नहीं पाता, जिससे मांसपेशियों और फैट की कमी होती है।

घाव भरने में देरी

अगर आपकी मामूली चोट या कट भी जल्दी नहीं भरता तो हाई ब्लड शुगर इसका कारण हो सकता है। इससे ब्लड फ्लो धीमा होता है और घाव भरने में समय लगता है।

बार-बार इंफेक्शन होना

डायबिटीज इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है। इसके चलते स्किन इंफेक्शन, यीस्ट इंफेक्शन या बार-बार सर्दी-जुकाम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Probiotic foods: पेट की सेहत को लगेंगे चार चांद, इन 5 चीजों से पाएं दमदार गट हेल्थ!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।