Diabetes: लहसुन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए लहसुन कई तरह से फायदेमंद है। हालांकि, जो लोग लहसुन का सेवन नियमित रूप से करते हैं वे दिल की बीमारी से नहीं जूझते हैं। लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लहसुन को भूनकर, कच्चा भी खाया जा सकता है। खाली पेट कच्ची लहसुन खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Jan 17, 2024 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: लहसुन एक शक्तिशाली फूड है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना एक बड़ा टास्क होता है। हालांकि एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छे खानपान की मदद से इसको आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज जाने अनजाने में कई ऐसी चीजें खा लेते हैं। जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। लिहाजा हम कुछ ऐसी चीजों के नाम बता रहे हैं, जो किचन में आपको आसानी से मिल जाएंगे। डायबिटीज के मरीज लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है। बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी कई रोगों के इलाज में लहसुन का खूब इस्तेमाल होता है।

इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन, राइबोफ्लेविन आदि कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसे एक बेहद ही हेल्दी नेचुरल हर्ब बनाते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत है लहसुन


कच्चा लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को भी कम कर सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। लहसुन विटामिन B-6 और C का भी एक अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड की भी मौजूदगी पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लहसुन की एक खासियत यह भी है कि ये हमारे शरीर में अमीनो एसिड होमोसिस्टीन को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।

Diabetes: गेहूं की जगह खाएं जौ और रागी की रोटी, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, डॉक्टर से जानिए फायदे

डायबिटीज के मरीज कैसे करें लहसुन का इस्तेमाल?

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा फायदे देखने के लिए आप भुना हुआ लहसुन भी खा सकते हैं। लहसुन को भूनने के लिए एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे गर्म कर लें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन की कलियां डालें और अच्छे से भूनें। जब इसका रंग हल्का ब्राउन होने लगे तो इसमें काला नमक मिलाकर खाएं। आप चाहें तो लहसुन को माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा है लहसुन का सेवन

कुछ लोगों को स्वाद, गंध या तीखापन एक समस्या हो सकती है। लहसुन में कई तरह के बायोऐक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इनमें हार्ट की बीमारी से लेकर त्वचा संबंधी रोग भी शामिल हैं। लहसुन का सेवन हार्ट के जोखिम को कम कर सकता है।

लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत

जब आप खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस तरह आप रोगों से बचे रह सकते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसे इंफेक्शन से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इसकी मूल वजह इम्यूनिटी कमजोर होना है। ऐसे में लहसुन का सेवन कर इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।

शरीर की गंदगी होगी बाहर

लहसुन एक बेहद ही शक्तिशाली फूड है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके सेवन से पैरासाइट्स और कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यह कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन आदि बीमारियों के होने के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।