Diabetes: सर्दी के मौसम में ये काम किया तो फौरन बढ़ जाएगा ब्लड शुगर, हमेशा रहें अलर्ट

Diabetes: सर्दी के मौसम में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ऐसी गलतियां होती हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में सर्दी के मौसम में खास तौर से सतर्क रहने की जरूरत रहती है। हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं। जिससे दूर रहना चाहिए

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 7:20 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो हर हाल में शुगर लेवल को कंट्रोल करना होगा। इसके लिए आप फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ा सकते हैं।

दुनिया भर में डायबिटीज की बीमारी तेजी से फैल रही है। भारत में लाखों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। सर्दी के मौसम में ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ने लगते हैं। दरअसल, सर्दी का मौसम शरीर में मेटाबोलिज्म को बहुत स्लो कर देता है। मेटाबोलिज्म स्लो होने का मतलब है कि भोजन से एनर्जी बनने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है। इस कारण शरीर में कार्बोहाइड्रैट या शुगर का अवशोषण भी धीमा हो जाता है। इससे शुगर खून में जमा होने लगती है। जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है।

डायबिटीज के मरीजों को अपनी लाइफ स्टाइल और खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। सर्दी के मौसम में आमतौर पर सुस्ती छाई रहती है। सर्दी के मौसम में भोजन की मात्रा अधिक हो जाती है। अधिक ठंड पड़ने के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इन गलतियों से बढ़ता है ब्लड शुगर


शरीर का एक्टिव न रहना

सर्दी मौसम में आलस्य छाया रहता है। बहुत से लोग पूरा दिन पूरा कंबल में ही आराम करना चाहते हैं। जिससे शरीर की एक्टिविटी बेहद कम हो जाती है। शारीरिक रूप से एक्टिव न होने के कारण ब्लड सर्कुलेशन का रेट कम हो सकता है। जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड

बहुत से लोगों में प्रोसेस्ड फूड की मात्रा बढ़ जाती है। जैसे मांस, डिब्बाबंद भोजन आदि। इससे ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे भोजन से डायबिटीज का खतरा थोड़ा ज्यादा बढ़ सकता है।

देर रात भोजन करना

डायबिटीज के मरीजों को समय पर भोजन करना बेहद जरूरी होता है। देर रात भोजन करने से डायबिटीज का खतरा ज्याद रहता है। देर रात भोजन करने से पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है।

तनाव लेना

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग तनाव का सामना कर रहे होते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से लोग तनाव का सामना कर रहे हैं। अगर तनाव बढ़ता है तो ब्लड शुगर के लेवल पर असर पड़ सकता है।

स्मोकिंग से बढ़ता है डायबिटीज

स्मोकिंग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है। जब निकोटीन शरीर में मौजूद सेल्स की प्रतिक्रिया कम करता है तो डायबिटीज बढ़ जाता है। इसमें पाया जाने वाले केमिकल्स सेल्स में सूजन बढ़ा सकते हैं। इससे इंसुलिन कामकाज पर असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

Diabetes: ये सब्जियां हैं डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज, ब्लड शुगर लाइफ टाइम रहेगा कंट्रोल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।