Diabetes: इस फल को खाने से BP और ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, जानिए इसकी खासियत

Diabetes: क्या आप ऐसे फलों के बारे में जानते हैं जो एक जैसे दिखाई देते हैं। हम आपको दो ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जो एक जैसे दिखाई देते हैं। लेकिन दोनों फलों के नाम अलग-अलग हैं। इनका आकार भी एक जैसा है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। हम बात कर रहे हैं रामफल की, यह शरीफा की तरह नजर आता है

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
Diabetes: रामफल एक ऐसा फल है जो खाने में बेहद मीठा होता है। यह शुगर की क्रेविंग को कंट्रोल करता है।

Diabetes: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और उस पर खराब खान की वजह से बहुत से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। आपके आसपास बहुत से ऐसे लोग होंगे जो दवाओं के सहारे जी रहे हैं। देश और दुनिया भर में बहुत से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो जिंदगी भर रोगी का पीछा नहीं छोड़ती है। इसके लिए बेहतर खानपान और लाइफस्टाइल से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे रामफल कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले जुपाडु बांग्ला मंडल के रहने वाले किसान अजय कुमार पिछले कई सालों से इस फल की खेती कर रहे हैं। इस पेड़ से पिछले 3 सालों से रामफल उग रहे हैं। यह रामफल बिल्कुल शरीफा यानी कस्टर्ड सेब की तरह दिखाई देता है। अंतर इतना है कि इस पेड़ की पत्तियां बहुत बड़ी हैं। जबकि शरीफा के पेड़ की पत्तियां बेहद छोटी होती हैं। किसान अजय कुमार ने बताया कि कोई अगर इस पेड़ को लगाना चाहता है तो इसकी जड़ की जगह पेड़ की  डालें लगाई जाती हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है रामफल


रामफल का आकार शरीफा की तरह दिखाई देता है। लेकिन यह इससे थोड़ा छोटा होता है। रामफल एक ऐसा फल है जो खाने में बेहद मीठा और मजेदार होता है। यह शुगर की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। यह ब्लड शुगर को भी नहीं बढ़ने देता है। इसे कंदमूल फल के नाम से भी जानते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसमें ब्लड ग्लूकोज को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें मिनरल्स भी होते हैं। इससे यह प्री-डायबिटीज और डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। किसान अजय कुमार बताते हैं कि बाजार में इसकी कीमत 280 रुपये प्रति किलो के करीब है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह फल बेहद फायदेमंद माना गया है।

रामफल के सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामफल का सेवन कर सकते हैं। रामफल मौसमी बदलाव की वजह से होने वाली किसी भी छोटी बीमारी से लड़ने में मददगार साबित होता है। इसमें विटामिन A भी होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। जबकि विटामिन B सूजन को कम करने में मदद करता है।

रामफल जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। लिहाजा जोड़ों के दर्द से परेशान लोग रामफल का सेवन कर सकते हैं। वहीं स्किन के लिए इसे फायदेमंद माना गया है। अगर पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है।

Diabetes के मरीजों के लिए सुपरफूड है लौकी, डॉक्टर ने गिनाए फायदे, जानिए कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।