Credit Cards

Diabetes: एक गिलास पानी में इस जड़ी-बूटी को पिएं, फौरन ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

shatavari for Diabetes: शतावरी के फायदे किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। यह एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। कई स्टडी में कहा गया है कि टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में शतावरी बेहद कारगर है। इसे इसे एस्पेरगस (Asparagus) के नाम से भी जाना जाता है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 7:20 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: शतावरी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहता है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

देश भर में डायबिटीज के मरीज तेजी से फैल रहे हैं। इससे पीड़ित मरीजों के शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होने लगती है। जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। शतावरी एक आयुर्वेदिक औषधीय जड़ी बूटी है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। शतावरी से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसे पाउडर, लिक्विड, चाय और टैबलेट के रूप में लिया जा सकता है। अगर अश्वगंधा को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का राजा माना जाता है, उसी तरह शतावरी को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की रानी के रूप में जाना जाता है।

शतावरी को अंग्रेजी में एस्पेरेगस (Asparagus) के नाम से भी जाना जाता है। शतावरी बेल या झाड़ के जैसी दिखने वाली एक जड़ी बूटी है। इसकी हर एक बेल के नीचे 100 से भी अधिक जड़ें होती है। ये कीब 30-100 सेमी लंबी और करीब 1-2 सेमी मोटी होती है। शतावरी डायबिटीज के मरीजो क लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

डायबिटीज के लिए रामबाण है शतावरी


एक स्टडी में कहा गया है कि शतावरी में कुछ ऐसे खास यौगिक तत्व पाए जाते हैं। जिससे इंसुलिन के उत्पादन में तेजी आती है। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शतावरी में भारी मात्रा में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। वहीं की स्टडी में ये भी कहा गया है कि पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के अलावा टिप 2 डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं शतावरी में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

शतावरी का कैसे करें सेवन?

1 - रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में आधा छोटा चम्मच शतावरी का पाउडर मिलकार सेवन कर सकते हैं।

2 - शतावरी की जड़ों को सुखवाकर इसे पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुनगुने पानी में या दूध के साथ सुबह खाली पेट भी सेवन किया जा सकता है।

3 - शतावरी का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

शतावरी से इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत

शतावरी का सदियों से आयुर्वेद में एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में प्रयोग किया जाता है। औषधीय जड़ी बूटी खाने से शरीर में एंटीबॉडी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस प्रकार आपको खांसी, सर्दी, फ्लू और अन्य मौसमी वायरल और जीवाणु रोगों से बचाने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

Diabetes: आयुर्वेद के इस उपाय से सिर्फ 30 मिनट में ब्लड शुगर होगा डाउन, मिलेंगे अन्य फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।