Diabetes Tips: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी इन फलों का न करें सेवन, लाइफ टाइम ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Diabetes Treatment: डायबिटीज का स्थायी इलाज नहीं है। इसे कंट्रोल करने या बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। इसके लिए अपना डाइट प्लान बनाना चाहिए। उन्हें अपनी डाइट में शुगर की मात्रा पर नजर रखने या बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट खाने से बचना चाहिए। आम, केला, अनानास, तरबूज जैसे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 7:25 AM
Diabetes Treatment: शुगर के रोगियों को हमेशा ताजे फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर है। जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है और इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। भारत में ये बीमारी काफी तेजी से फैल रही है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीज खाने को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। क्या चीज खानी है, क्या नहीं, इसका पूरा ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि, फलों को लेकर कई डायबिटीज पेशेंट कंफ्यूज भी रहते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि कौन सा फल खाना (Diabetes Foods) उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है और कौन सा नहीं। यहां हम बता रहे हैं कि डायबिटीज के मरीजों को इन फलों से दूर रहना चाहिए।

जब शरीर में शुगर का लेवल मेंटेन नहीं रहता है, तब डायबिटीज हो जाती है। शरीर में इंसुलिन की सही मात्रा में न बनने की वजह से ऐसा होता है। कुछ लोगों को ये बीमारी आनुवंशिकी भी होती है। जबकि कुछ लोगों में खराब खानपान और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल से शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर आपको खाली पेट शुगर लेवल 100 mg/dL से ज्यादा रहता है तो ये डायबिटीज की बीमारी होने का संकेत है। वहीं, अगर खाने के बाद शुगर 140 mg/dl से अधिक रहता है तो आपको डायबिटीज होने का संकेत है।

डायबिटीज के मरीज इन फलों से लाइफ टाइम रहें दूर


अनानास

अनानास एक ऐसा फल है, जिसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही इसमें हाई कार्ब्स भी होते हैं। एक मध्यम आकार के अनानास (Pineapple) में 40 ग्राम के आसपास शुगर होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। इस फल को खाने से शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है।

लीची

हाई ब्लड शुगर से परेशान लोगों को लीची से परहेज करना चाहिए। लीची में शुगर ही नहीं बल्कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है। ब्लड ग्लुकोस स्पाइक से बचने के लिए इस फल से दूरी बना लेने में ही समझदारी है।

आम

फलों का राजा आम हर किसी का पसंदीदा होता है, लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आम खाने से परहेज करें या इसे कम मात्रा में खाएं। आम में शुगर की मात्रा होती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

केला

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें पके केले कम मात्रा में खाना चाहिए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। जिससे शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

अंगूर

डायबिटीज में ना खाए जाने वाले फलों में अंगूर (Grapes) भी शामिल है। इस मीठे फल से शरीर में शुगर की मात्रा अचानक बढ़ सकती है। जिससे तबियत बिगड़ने लगती है। ऐसे में अंगूर ना खाए जाएं तो ही बेहतर है। हालांकि, केवल स्वाद के लिए एक-दो अंगूर खाए जा सकते हैं।

तरबूज

पानी से भरपूर तरबूज सेहत के लिए शानदार फल है। लोग इसे गर्मियों में खाना खूब पसंद करते हैं, लेकिन इसका जीआई अधिक होता है। इसमें शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में इसे कम खाने की सलाह दी जाती है।

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज भोजन में कितनी देर का रखें गैप, ये रहा पूरा चार्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।