आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी ने लोगों की सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। देर तक जागना, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को बेहद आम बना दिया है। ये ऐसी बीमारियां हैं जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती हैं और हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी फेल होने जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं। अच्छी बात ये है कि हम अपनी सुबह की आदतों में मामूली बदलाव करके इन समस्याओं को काबू में रख सकते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, दिन की शुरुआत अगर कुछ खास घरेलू और नेचुरल चीजों से की जाए, तो ये न सिर्फ ब्लड शुगर और बीपी को संतुलित रखता है, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आसान और असरदार आदतों के बारे में जो आपकी सेहत को संवार सकती हैं।
सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन को सुधारता है। अगर इसमें आधा नींबू मिलाया जाए, तो विटामिन C की मात्रा और इम्यूनिटी दोनों बढ़ती हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में भी मदद करता है।
रातभर भिगोई गई एक चम्मच मेथी सुबह पानी सहित पीने से शरीर में शुगर अवशोषण की गति धीमी हो जाती है। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर करता है और शुगर लेवल को स्थिर रखता है।
रातभर भीगे 5–6 बादाम सुबह छीलकर खाने से शरीर को हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जो शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देता। इनमें मौजूद मैग्नीशियम नसों को आराम देता है और रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है।
आंवला विटामिन C का प्रचुर स्रोत है। सुबह खाली पेट 20–30 मिली आंवला जूस पीने से अग्न्याशय (pancreas) की कार्यक्षमता सुधरती है और शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। साथ ही ये रक्त नलिकाओं को मजबूत बनाकर हाई बीपी को कंट्रोल करता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।