हमारी दिनचर्या में सिर दर्द, थकान या पेट दर्द जैसी छोटी-छोटी परेशानियां आम हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हीं लक्षणों के पीछे कोई गंभीर बीमारी भी छिपी हो सकती है? कैंसर एक ऐसी खामोश बीमारी है, जो अक्सर बिना शोर किए शरीर में पनपती रहती है और जब तक इसका पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, ब्रेस्ट, फेफड़े, कोलन, प्रोस्टेट, पेट और लिवर जैसे कैंसर दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लेते हैं।
अच्छी बात ये है कि अगर इन बीमारियों के शुरुआती संकेत पहचान लिए जाएं, तो समय रहते इलाज संभव है और जान बचाई जा सकती है। आइए जानें किन संकेतों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।
यह महिलाओं में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है, लेकिन पुरुषों में भी दुर्लभ मामलों में हो सकता है।
ब्रेस्ट के आकार या आकार में बदलाव
ये दुनिया में कैंसर से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों की वजह है।
लगातार खांसी या खून के साथ खांसी
ये बड़ी आंत या मलाशय में शुरू होता है और समय रहते जांच से रोका जा सकता है।
पेट में लगातार दर्द या ऐंठन
दस्त या कब्ज लंबे समय तक बने रहना
यह पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ होने वाला एक आम कैंसर है।
ये पेट की अंदरूनी परत में होता है और अक्सर देर से पकड़ा जाता है।
खाना खाने के बाद भारीपन या सूजन
खून की उल्टी या काले रंग का मल
ये आमतौर पर हेपेटाइटिस बी/सी, शराब या फैटी लिवर के कारण होता है।
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या सूजन
आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया)
अक्सर कैंसर धीरे-धीरे शरीर में फैलता है और जब तक लक्षण दिखते हैं, तब तक देर हो चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि नियमित जांच कराएं, शरीर के बदलावों पर ध्यान दें और समय पर इलाज शुरू करें। WHO के मुताबिक, सही वक्त पर पहचाना गया कैंसर इलाज से काफी हद तक ठीक हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।