Drinking Ghee in Water: गुनगुने पानी में करें देसी घी का सेवन, चेहरे में आएगी चमक, पेट रहेगा साफ

Warm Water and Ghee Benefits: इन दिनों बहुत से लोग फिटनेस के चक्कर में घी खाना या तो कम कर दिया है या छोड़ दिया है। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन पूरी तरह से घी और तेल को अपनी डाइट से हटाना भी सही नहीं है। गुनगुने पानी में घी का सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 1:28 PM
Warm Water and Ghee Benefits: घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। बहुत से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बाद में कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी पेट साफ नहीं होने जैसी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपके लिए गुनगुने पानी में घी का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। घी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन A, D, E, और K, साथ ही फैटी एसिड (Fatty Acids), हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, घी को पचाने में आसानी होती है। ये आंतों की सेहत को भी सुधार सकता है।

गर्म पानी में घी मिलाकर पीना एक आयुर्वेदिक इलाजा माना गया है। यह शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद करता है। गर्म पानी पेट साफ करने में भी मदद करता है। यह पेट को साफ रखने में मदद कर सकता है। सुबह-सुबह गुनगुने पानी में देसी घी डालकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है


घी वाला पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। सुबह-सुबह इसे पीने से पेट साफ रहता है। कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

चेहरे में आएगी चमक

घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसे पानी के साथ पीने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा लंबे समय तक जवान और स्वस्थ रहती है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

घी का सेवन दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। दिमाग के फंक्शन को बढ़ाने के साथ-साथ दिमाग के फोकस को भी बढ़ाने में मदद करता है। इससे याददाश्त तेज होती है। देसी घी ब्रेन को हाइड्रेटेड रखता है। गुनगुना पानी के साथ घी का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में ब्रेन को फैटी एसिड मिलता रहता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

देसी घी आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसे गुनगुने पानी में घी डालकर पी सकते हैं। चाहें तो आंखो के चारो तरफ घी को लगा भी सकतें हैं।

शरीर की ताकत बढ़ाता है

घी वाला पानी शरीर की ताकत को बढ़ाने का काम करता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पानी के साथ घी मिलाकर कैसे करें सेवन

1 - एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच देसी घी मिलाएं।

2 - इसे अच्छे से घोलकर खाली पेट धीरे-धीरे पिएं।

3 – बेहतर नतीजों के लिए इसे रोज़ाना सुबह पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Type 2 Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल हैं दवा, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।