Cancer Warning Signs: मामूली लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर का संकेत, फौरन हो जाएं अलर्ट, जाने कैसे करें बचाव

Early Symptoms of Cancer: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यदि इसे समय रहते पहचान लिया जाए, तो इसकी जटिलता को काफी हद तक रोका जा सकता है। शुरुआती चरण में शरीर कई संकेत देता है, जैसे अचानक वजन कम होना, त्वचा में बदलाव, असामान्य गांठ या सूजन। यदि ऐसे लक्षण दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
Early Symptoms of Cancer: बेवजह वजन घटना, स्किन में बदलाव ये सभी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो उम्र या लिंग देखकर हमला नहीं करता—ये किसी को भी प्रभावित कर सकता है। अब तो छोटे बच्चों से लेकर व्यस्कों तक, हर उम्र के लोगों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि समय पर सही कदम उठाकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। संतुलित खानपान, एक्टिव लाइफस्टाइल और नियमित स्वास्थ्य जांच से हम कैंसर के जोखिम को काफी हद तक घटा सकते हैं। सबसे जरूरी है शरीर द्वारा दिए जाने वाले शुरुआती संकेतों को नज़रअंदाज न करना। बिना वजह वजन घटना, लगातार थकान, असामान्य गांठें या त्वचा में बदलाव—ये सब चेतावनी हो सकते हैं।

लापरवाही खतरनाक हो सकती है, लेकिन समय पर सतर्कता आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। याद रखें, कैंसर से लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार जागरूकता और समय पर इलाज ही है

  1. अचानक वजन कम होना

अगर बच्चा बिना किसी वजह के तेजी से वजन घटा रहा है, जबकि उसकी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी सामान्य है, तो ये चिंता का कारण हो सकता है। ये कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों की ओर इशारा करता है।


बचाव के उपाय:

बैलेंस डाइट पर ध्यान दें और नियमित एक्सरसाइज करवाएं।

वजन लगातार कम हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  1. लगातार थकान और कमजोरी

फिजिकल एक्टिविटी के बाद थकान होना आम है, लेकिन अगर आराम के बावजूद कमजोरी बनी रहती है, तो इसे हल्के में न लें। ये कैंसर के लक्षणों में से एक हो सकता है।

बचाव के उपाय:

नींद और पोषण का खास ख्याल रखें।

हेल्दी डाइट के साथ पर्याप्त पानी दें।

थकान बनी रहे तो डॉक्टर से परामर्श लें।

  1. बार-बार इंफेक्शन या बुखार होना

अगर आप अक्सर बुखार, इंफेक्शन या बिना कारण खून आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ये कमजोर इम्यूनिटी के संकेत हो सकते हैं। ल्यूकेमिया और अन्य प्रकार के कैंसर में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं।

बचाव के उपाय:

साफ-सफाई का ध्यान रखें और टीकाकरण कराएं।

बार-बार बीमार पड़ने पर डॉक्टर से जांच कराएं।

  1. शरीर में गांठ या सूजन

अगर गर्दन, बगल, पेट या कमर के पास बिना कारण कोई गांठ या सूजन महसूस हो रही है और यह समय के साथ बढ़ रही है, तो ये कैंसर का संकेत हो सकता है। आमतौर पर ये गांठें दर्दरहित होती हैं।

बचाव के उपाय:

बच्चों को शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित करें।

समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाएं।

  1. लगातार हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहना

अगर आप लगातार हड्डियों या मबसूस कर रहे हैं और सामान्य उपचार से भी आराम नहीं मिल रहा, तो ये ऑस्टियोसारकोमा (हड्डियों का कैंसर) का संकेत हो सकता है।

बचाव के उपाय:

हड्डियों की मजबूती के लिए सही खानपान दें।

लगातार दर्द की स्थिति में डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं।

  1. त्वचा में बदलाव

अगर त्वचा पर नए मस्से या तिल बनने लगे, पहले से मौजूद मस्सों का आकार या रंग बदल जाए, या फिर अचानक चकत्ते उभरने लगें, तो ये स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।

बचाव के उपाय:

तेज धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाएं और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।

किसी भी असामान्य त्वचा परिवर्तन पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

समय पर सतर्क रहें, कैंसर से बचाव संभव

अगर इन लक्षणों में से कोई भी लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर से जांच कराने से इलाज आसान हो सकता है और जीवन बचाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Jamun Seeds for Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं जामुन की गुठलियां, जानें इनके चमत्कारी लाभ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।