Egg vs Paneer: पेट की फालतू चर्बी को हटाने के लिए अंडा खाएं या पनीर, जानिए किसकी प्रोटीन में है दम

Egg vs Paneer: शरीर के विकास और बेहतर कामकाज के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व होता है। लेकिन जब बात टॉप प्रोटीन रिच फूड्स की आती है, तो पनीर और अंडे का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे और पनीर में किसकी प्रोटीन में दम है, आइये जानते हैं विस्तार से

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 12:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Egg vs Paneer: शरीर में प्रोटीन बढ़ाने के लिए पनीर और अंडा दोनो का सेवन किया जाता है।

शरीर की बेहतर ग्रोथ के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। जब बात प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों की आती है, तो अक्सर अंडा और पनीर को सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। खान-पान के शौकीनों के बीच अक्सर ये सवाल उठता है कि प्रोटीन के लिए अंडा बेहतर है या पनीर। दोनों ही प्रोटीन के टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन हैं। लेकिन दोनों में प्रोटीन की मात्रा, इस्तेमाल का तरीका और पोषण मूल्य अलग-अलग हैं। अंडा प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। यानी इसमें वो सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो मसल्स ग्रोथ और रिपेयर के लिए जरूरी हैं।

वहीं दूसरी ओर, पनीर शाकाहारियों के लिए पसंदीदा विकल्प है। इसमें भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसका भी लोग सेवन करते हैं। 40 ग्राम पनीर में करीब 7 ग्राम प्रोटीन, 190 मिलीग्राम कैल्शियम, 5 ग्राम के करीब कार्बोहाइड्रेट्स और फैट की मात्रा पाई जाती है। अंडे की ही तरह इसे भी लोग अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं, खासकर वेजिटेरियन लोगों की ये पहली पसंद होता है।

अंडे और पनीर में प्रोटीन की मात्रा


एक बड़े अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जिसमें करीब 3.6 ग्राम प्रोटीन अंडे की सफेदी में और 2.7 ग्राम प्रोटीन जर्दी में पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में करीब 22 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे में विटामिन A, D, E, B12, कोलाइन और राइबोफ्लेविन जैसे अहम विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं। हालांकि, अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल भी होता है। पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। लेकिन यह प्रोटीन पूर्ण नहीं होता है। इसमें कुछ आवश्यक अमीनो एसिड कम मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, पनीर कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। साथ ही, इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।

कौन सा प्रोटीन है बेहतर

अंडे और प्रोटीन की बात करें तो दोनों में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। अंडे में मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत समेत कई शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक सभी नौ अमीनो एसिड होते हैं। पनीर प्रोटीन का एक पूरा स्रोत होता है। लेकिन यह अमीनो एसिड की पूरी सीरीज नहीं मुहैया करा सकता है। अंडे और पनीर दोनों ही प्रोटीन सेवन में अहम है। इन्हें संतुलित आहार में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Cancer: रोजाना सुबह एक कटोरी खाएं दही, कैंसर समेत कई बीमारियों की हो जाएगी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।