Everest Fish Curry Masala: भारत की मसाला कंपनी ऐवरेस्ट (Everest) को बड़ा झटका लगा है। क्या आप भी अपनी किचन में खाना बनाने के लिए ऐवरेस्ट के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो अलर्ट हो जाइए। ऐवरेस्ट के मसालों में लिमिट से ज्यादा कीटनाशक पाए गए हैं। इसके कारण सिंगापुर ने एवरेस्ट फिश करी मसाले पर रोक लगा दी है। सिंगापुर ने मुताबिक ऐवरेस्ट का फिश करी मसाला इंसानों के खाने के उपयुक्त नहीं है। इसमें कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की उपस्थिति लिमिट से बहुत ज्यादा है, जो खाने के लिए सही नहीं है। यह कदम हांगकांग में सेंटर फॉर फूड सेफ्टी (Centre for Food Safety) के एक नोटिफिकेशन में आया है। इसमें एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा लिमिट से बहुत ज्यादा पाए जाने की बात कही है।
इंपोर्टर से एवरेस्ट प्रोडक्ट वापिस लेने के लिए कहा
सिंगापुर फूड एजेंसी ने कहा कि हांगकांग में सेंटर फॉर फूड सेफ्टी ने एथीलीन ऑक्साइड की मात्रा तय लिमिट से ज्यादा पाए जाने के कारण भारत से एवरेस्ट फिश करी मसाला को वापस लेने का नोटिफिकेशन जारी किया है। SFA ने इंपोर्टर Sp Muthiah & Sons Pte. Ltd को अपने प्रोडक्ट वापिस लेने के लिए कहा है।
लिमिट से बहुत ज्यादा पाया गया एथिलीन ऑक्साइड
एथिलीन ऑक्साइड आमतौर पर माइक्रोबाएल कंटेमिनशन को कम करने के लिए एग्रीकल्चर उपज को बचाने के तौर पर कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ये फूड प्रोडक्ट में इस्तेमाल के लिए सख्त मना है। एसएफए ने कहा कि सिंगापुर के नियमों के तहत मसालों के स्टरलाइजेशन में इसकी एक लिमिट तक ही इस्तेमाल की इजाजत है। इसके बावजूद एवरेस्ट फिश करी मसाला में लिमिट से बहुत ज्यादा इसकी मात्रा पाई गई है। जो ग्राहकों में संभावित स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।
ग्राहकों के स्वास्थ्य की है चिंता
एसएफए के बयान में कहा गया है कि जिन लोगों ने संबंधित प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया है उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता है और उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ग्राहक पूछताछ के लिए अपने परचेज प्वाइंट यानी दुकान, स्टोर आदि से संपर्क कर सकते हैं। एवरेस्ट ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।