आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं। देर तक जागना, स्ट्रेस में रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बाहर का तला-भुना खाना – ये सब धीरे-धीरे हमारी बॉडी पर बुरा असर डालते हैं, खासकर हमारे दिल पर। हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। अनहेल्दी डाइट और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, दिल की बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सतर्क हो जाएं और अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाएं।
कुछ आम लेकिन बेहद नुकसानदायक चीजें, जिन्हें हम रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा मानते हैं, दिल के लिए छुपा खतरा साबित हो सकती हैं। अगर दिल को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखना है, तो इन चीजों से दूरी बनाना अब अनिवार्य हो चुका है।
प्रोसेस्ड और रेड मीट से रखें दूरी
रेगुलर बेसिस पर रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट का सेवन आपकी हार्ट हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इनमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और अन्य हानिकारक तत्व दिल की धमनियों में ब्लॉकेज बढ़ा सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना तक बढ़ जाता है।
नमक और चीनी की अधिकता पड़ सकती है भारी
अगर आप खाने में जरूरत से ज्यादा नमक या चीनी डालते हैं, तो ये आदत आपको दिल की बीमारियों की ओर धकेल सकती है। अत्यधिक सोडियम और शुगर का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और दिल पर अनावश्यक दबाव डालता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए इनका सीमित मात्रा में सेवन जरूरी है।
ब्रेड और पास्ता जैसे फूड्स से भी बनाएं दूरी
डेली ब्रेकफास्ट में ब्रेड और बटर खाना आम बात है, लेकिन ये आदत आपके दिल के लिए घातक हो सकती है। इन फूड्स में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ट्रांस फैट पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं पास्ता जैसी प्रोसेस्ड फूड्स भी शरीर में शुगर और कार्ब्स की मात्रा बढ़ा देते हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।