Garlic for Diabetes: सुबह खाली पेट खाएं लहसुन, डायबिटीज मरीजों को होगा जबरदस्त फायदा

Garlic for Diabetes: हर रोज की डाइट में जो चीज आपको स्वाद देती है, वही डायबिटीज में संजीवनी भी बन सकती है। रसोई में रखी एक आम सी चीज, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कमाल दिखा सकती है। जानिए क्या है ये नेचुरल हर्ब, जो शुगर मरीजों के लिए छिपा खजाना साबित हो सकती है

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
Garlic for Diabetes: लहसुन में मौजूद तत्व दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं

हर दिन ब्लड शुगर को काबू में रखना डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। कभी-कभी छोटी-सी खाने की गलती भी बड़ा असर डाल देती है। ऐसे में सिर्फ दवा ही नहीं, खाने-पीने की चीजें भी काफी मायने रखती हैं। कुछ ऐसी घरेलू चीजें हैं जो नेचुरल तरीके से शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है लहसुन। जी हां, जो लहसुन हम अक्सर रसोई में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वही डायबिटीज के लिए रामबाण भी बन सकता है। इसकी खासियत सिर्फ इसके स्वाद या गंध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अंदर छिपे पोषक गुण शरीर के ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में असरदार हो सकते हैं। पर कैसे? जानिए आगे...

लहसुन

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे आयुर्वेद में औषधि माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यही वजह है कि यs डायबिटीज मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं।


न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है लहसुन

लहसुन में आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन, फाइबर, विटामिन C और B6 मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व मिलकर न केवल इम्युनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि ब्लड शुगर को भी संतुलित रखने में मदद करते हैं।

कच्चा लहसुन और ब्लड शुगर

रिसर्च में पाया गया है कि कच्चा लहसुन खाने से ब्लड शुगर लेवल में गिरावट आती है। इसमें मौजूद तत्व एथेरोस्क्लेरोसिस यानी धमनी कड़ापन के खतरे को भी कम करते हैं। यह डायबिटीज के साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

होमोसिस्टीन को कंट्रोल करता है

लहसुन शरीर में मौजूद अमीनो एसिड 'होमोसिस्टीन' को नियंत्रित करता है। यह वही तत्व है जो ब्लड शुगर बढ़ाने में भूमिका निभाता है। लहसुन इसके प्रभाव को कम कर ब्लड शुगर को बैलेंस में रखने में मदद करता है।

कितना और कैसे लें लहसुन?

सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाना लाभकारी माना जाता है। चाहें तो इसे हल्के गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं। पर डायबिटीज के मरीज किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सावधानी भी जरूरी

लहसुन से एलर्जी या पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर बहुत नीचे गिर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

₹250 किलो बिकती है ये सब्जी, फिर भी लोग झोली भरकर खरीदते हैं, जानें इसके जबरदस्त फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।