₹250 किलो बिकती है ये सब्जी, फिर भी लोग झोली भरकर खरीदते हैं, जानें इसके जबरदस्त फायदे

kakoda benefits: बरसात में जंगलों से निकलकर बाजारों में आने वाली ककोड़ा सब्जी बेहद खास होती है। यह केवल एक महीने के लिए ही मिलती है। बिना खाद और बीज के अपने आप उगती है। स्वादिष्ट होने के साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। लोग इसे बड़े चाव से खरीदते हैं

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
kakoda benefits: ककोड़ा को लोग ककोड़ा, ककोरा या काकोड़ा जैसे नामों से जानते हैं।

बरसात के मौसम में कई खास सब्जियां बाजार में आती हैं, लेकिन उनमें से एक है ककोड़ा, जो सबसे अलग और खास मानी जाती है। ये सब्जी सिर्फ एक महीने के लिए ही मिलती है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ककोड़ा कोई आम सब्जी नहीं, यह घने जंगलों में अपने आप उगती है। इसे उगाने के लिए न तो बीज चाहिए, न ही खाद। ये सब्जी जंगलों में सांपों के बीच अपने आप पैदा होती है, इसलिए इसे लाना भी काफी जोखिम भरा होता है। ककोड़ा ऊपर से कांटेदार होता है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है।

सेहत के लिहाज से भी ये बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यही वजह है कि ये कम समय तक मिलने के बावजूद लोगों की पहली पसंद बन जाती है। बरसात में ये सब्जी सेहत और स्वाद का एक अनोखा मेल मानी जाती है।

सांपों के बीच उगती है यह कांटेदार सब्जी


ककोड़ा दिखने में कांटेदार होता है और पहली नजर में अजीब लग सकता है, लेकिन इसके अंदर सेहत का खजाना छिपा है। ये घने जंगलों में, वो भी सांपों के रहने वाले इलाकों में उगता है। जंगलों से इसे लाना भी कम जोखिम भरा काम नहीं होता, शायद इसलिए इसे "जंगलों की रानी" भी कहा जाता है। जब ये सब्जी बाजारों में आती है, तो लोगों की भीड़ लग जाती है। इसकी महक और ताजगी लोगों को तुरंत आकर्षित करती है। यही वजह है कि ये थोड़ी महंगी होने के बावजूद भी खूब बिकती है।

स्वाद करेले जैसा, पर बिना कड़वाहट के

ककोड़ा को लोग ककोड़ा, ककोरा या काकोड़ा जैसे नामों से जानते हैं। इसका स्वाद करेले जैसा थोड़ा सा होता है, लेकिन बिना किसी कड़वाहट के। यानी जो लोग करेला नहीं खा पाते, वे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। ये सब्जी स्वाद में बेहतरीन होती है और पकने पर एक खास खुशबू देती है। शाकाहारी लोग इसे मांस की तरह ताकत देने वाली सब्जी मानते हैं। बाजार में यह ₹200 से ₹250 किलो तक बिकती है। सीजन खत्म होने पर भी इसका दाम ₹60 से नीचे नहीं आता।

सेहत में नंबर वन, मीट से भी ज्यादा ताकतवर

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ककोड़ा में आयरन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यह शाकाहारियों के लिए एक नेचुरल प्रोटीन सोर्स है। इसे खाने से पीलिया, बवासीर और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। खासतौर पर बरसात के मौसम में जब फंगल इंफेक्शन और पाचन की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, तो ये सब्जी दवा की तरह काम करती है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। यही कारण है कि लोग इसे केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी खरीदते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

महाराष्ट्र सरकार ने मेडिकल काउंसिल में होम्योपैथी डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक, IMA के विरोध पर लिया गया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।