Get App

लहसुन खाने वाले डायबिटीज के मरीज हो जाएं टेंशन फ्री, BP जैसी कई बीमारियों का होगा बुरा हाल

Garlic for Diabetes: लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम करता है। आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। लहसुन को भूनकर, कच्चा भी खाया जा सकता है। खाली पेट कच्ची लहसुन खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
Garlic for Diabetes: लहसुन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

लहसुन की थोड़ी सी ही मात्रा सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है। दाल से लेकर सब्जी, चटनी, सूप जैसी और भी कई डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे सिर्फ स्वाद ही नहीं लहसुन खाने के फायदे भी बढ़ा देता है। इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे वंडर हर्ब भी कहा जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना एक बड़ा टास्क होता है। हालांकि एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छे खानपान की मदद से इसको आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज जाने अनजाने में कई ऐसी चीजें खा लेते हैं। जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में लहसुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। वैसे भी आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज में लहसुन का खूब इस्तेमाल होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन है रामबाण


ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा फायदे देखने के लिए आप भुना हुआ लहसुन भी खा सकते हैं। लहसुन को भूनने के लिए एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे गर्म कर लें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन की कलियां डालें और अच्छे से भूनें। जब इसका रंग हल्का ब्राउन होने लगे तो इसमें काला नमक मिलाकर खाएं। आप चाहें तो लहसुन को माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं। इसके अलावा इसका सही फायदा लेने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 कली लहसुन चबाएं। 1 कली लहसुन को शहद के साथ लेने से ज्यादा फायदा मिलता है। वहीं रात भर 2-3 लहसुन की कलियां पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा है लहसुन का सेवन

कुछ लोगों को स्वाद, गंध या तीखापन एक समस्या हो सकती है। लहसुन में कई तरह के बायोऐक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इनमें हार्ट की बीमारी से लेकर त्वचा संबंधी रोग भी शामिल हैं। लहसुन का सेवन हार्ट के जोखिम को कम कर सकता है।

लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत

जब आप खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस तरह आप रोगों से बचे रह सकते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसे इंफेक्शन से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इसकी मूल वजह इम्यूनिटी कमजोर होना है। ऐसे में लहसुन का सेवन कर इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।

शरीर की गंदगी होगी बाहर

लहसुन एक बेहद ही शक्तिशाली फूड है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके सेवन से पैरासाइट्स और कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यह कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन आदि बीमारियों के होने के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए सुझाव संतुलित आहार का हिस्सा हैं जो लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं।

Uric Acid: महिलाओं में इस वजह से तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कंट्रोल, सेहत रहेगी टकाटक

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 18, 2025 1:58 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।