बच्चों के बिस्तर में छुपा 'कैंसर' का खतरा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

सॉफ्ट गद्दा और खूबसूरत बेडशीट आपके बच्चे को अच्छी नींद तो देते हैं, लेकिन हालिया रिसर्च बताती है कि इन्हीं गद्दों से निकलने वाले जहरीले तत्व बच्चों के दिमाग और हार्मोनल विकास को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जो गद्दा आराम का प्रतीक लगता है, वही सेहत के लिए छुपा हुआ खतरा बन सकता है

अपडेटेड Apr 17, 2025 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
गद्दा खरीदते समय सिर्फ ब्रांड देखकर उसे सुरक्षित मान लेना सही नहीं है।

हर माता-पिता अपने बच्चे की अच्छी नींद के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं – नर्म गद्दा, प्यारी सी चादर और शांत माहौल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही आरामदायक गद्दा आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? हाल की एक स्टडी से पता चला है कि बच्चों के गद्दों और बेडशीट्स से ऐसे केमिकल्स निकलते हैं, जो उनके शरीर और दिमाग के विकास में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इन गद्दों में मौजूद कुछ केमिकल्स हवा में घुल जाते हैं, जिन्हें बच्चा सोते समय सांस के जरिए अंदर लेता है। इससे हार्मोनल बदलाव, ध्यान की समस्या और यहां तक कि गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

खास बात ये है कि ये केमिकल्स महंगे गद्दों में भी हो सकते हैं। इसलिए बच्चों के लिए प्राकृतिक और बिना केमिकल वाले गद्दों का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है। सेहत के लिए जागरूक रहना जरूरी है।

रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा


एक रिसर्च में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। इस स्टडी में 6 महीने से 4 साल तक के बच्चों के 25 कमरों की हवा की जांच की गई। रिसर्च में पता चला कि बच्चों के बिस्तर के पास की हवा में सबसे ज्यादा खतरनाक केमिकल्स मौजूद थे। बच्चों के शरीर की गर्मी और वजन के कारण ये केमिकल्स गद्दों से बाहर निकलकर हवा में मिल जाते हैं, जिससे नुकसान और बढ़ जाता है।

गद्दों में छिपे जहरीले रसायन

फ्थैलेट्स (Phthalates): ये प्लास्टिक को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल होते हैं, लेकिन बच्चों में हार्मोन गड़बड़ी, जल्दी यौवन, दिमागी विकास में रुकावट और प्रजनन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

फ्लेम रिटार्डेंट्स (PBDEs और OPFRs): इनका संबंध कैंसर, आईक्यू कम होने और बच्चों के विकास में रुकावट से जुड़ा पाया गया है।

सिर्फ महंगे ब्रांड से नहीं होती सुरक्षा

विशेषज्ञों का कहना है कि ये खतरनाक केमिकल्स केवल सस्ते नहीं, बल्कि महंगे और ब्रांडेड गद्दों में भी पाए जा सकते हैं। इसलिए गद्दा खरीदते समय सिर्फ ब्रांड देखकर उसे सुरक्षित मान लेना सही नहीं है।

कौन सा गद्दा है सुरक्षित?

अगर आप अपने बच्चे की सेहत को लेकर सजग हैं तो कॉटन (सूती) गद्दा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये नेचुरल होता है, इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता और ये बच्चों के लिए हाइपोएलर्जेनिक यानी एलर्जी रहित भी होता है। हालांकि ये समय के साथ थोड़े दब सकते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से ज्यादा सुरक्षित होते हैं।

बच्चे की नींद के साथ मत कीजिए समझौता

गद्दा खरीदते वक्त केवल आरामदायक दिखने वाला गद्दा न चुनें, बल्कि उसकी सुरक्षा और सेहत के पहलुओं पर भी ध्यान दें। केमिकल-फ्री, नेचुरल और हवा पास होने वाले गद्दे बच्चों को बेहतर नींद और सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Palash Flower: पलाश का फूल है पूरा मेडिकल स्टोर, लू समेत कई बीमारियां रहेंगी दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।