Headache in Summer: गर्मी में सिरदर्द से हैं परेशान तो करें ये घरेलू उपाय, फटाफट मिलेगा आराम

Headache In Summer: गर्मियों में सिर दर्द की परेशानी आम है, जिसका कारण तेज धूप, डिहाइड्रेशन या गर्मी से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। सही खानपान और हाइड्रेशन पर ध्यान देकर गर्मी के सिर दर्द से बचाव किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 11:20 AM
Headache In Summer: हीट स्ट्रोक की वजह से शरीर थक जाता है और सिर में भारीपन या दर्द महसूस होने लगता है।

गर्मियों का मौसम जहां एक ओर छुट्टियों और फलों की भरमार लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर इसकी चुभती धूप और तेज गर्म हवाएं कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती हैं। इन्हीं में से एक आम समस्या है–सिर दर्द। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे सिर में दर्द की शिकायतें भी बढ़ने लगती हैं। तेज धूप में बाहर निकलना, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), हीट स्ट्रोक, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी और तेज महक वाले उत्पादों का इस्तेमाल, ये सभी गर्मियों में सिर दर्द के प्रमुख कारण बन सकते हैं। कुछ लोगों को धूप में थोड़ी देर रुकने से ही सिर भारी लगने लगता है, वहीं कुछ को गर्म वातावरण में व्यायाम करते समय सिर दर्द होने लगता है।

अच्छी बात ये है कि सिर दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय और खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं। इस लेख में जानिए सिर दर्द के कारण और उससे बचने के असरदार तरीके।

सिर दर्द के मुख्य कारण


डिहाइड्रेशन

गर्मियों में पसीना अधिक आता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सिर दर्द शुरू हो सकता है।

हीट स्ट्रोक या गर्मी की थकावट

हीट स्ट्रोक की वजह से शरीर थक जाता है और सिर में भारीपन या दर्द महसूस होने लगता है।

ज्यादा देर धूप में रहना

तेज धूप सीधे सिर पर पड़ने से सिर में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है।

तेज महक वाले प्रोडक्ट्स

सनस्क्रीन या परफ्यूम की तेज महक भी सिर दर्द को ट्रिगर कर सकती है।

गर्मी में वर्कआउट करना

गर्म वातावरण में एक्सरसाइज करने से शरीर गर्म हो जाता है जिससे सिर दर्द की आशंका बढ़ जाती है।

सिर दर्द से बचने के उपाय

पर्याप्त लिक्विड लें

पानी, नारियल पानी, नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स से शरीर को हाइड्रेट रखें। साथ ही खीरा, तरबूज, ककड़ी जैसे जलयुक्त फल भी खाएं।

धूप से बचाव करें

अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या छाते से ढक कर जाएं, जिससे धूप सीधे सिर पर न पड़े।

गंधरहित उत्पादों का इस्तेमाल करें

तेज महक वाले लोशन और क्रीम की बजाय बिना खुशबू वाले प्रोडक्ट्स चुनें।

गर्मी में भारी एक्सरसाइज न करें

ज्यादा पसीना निकलने वाली एक्सरसाइज से सिर दर्द हो सकता है, इसलिए सुबह या शाम की ठंडी हवा में ही वर्कआउट करें।

बिना सलाह के दवा न लें

सिर दर्द की समस्या में खुद से पेनकिलर लेने से बचें, डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सिर दर्द में क्या खाएं?

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और ब्रोकली जैसे फूड्स में फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और आयरन होते हैं, जो सिर दर्द से राहत दिलाते हैं।

फैटी फिश

विटामिन B2 और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली सिर दर्द को रोकने में मदद करती है।

सीड्स और नट्स

बादाम, सूरजमुखी के बीज और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थ मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो माइग्रेन से राहत दिलाते हैं।

अन्य लाभकारी फूड्स

दही, दालें, अनाज, अंजीर और डार्क चॉकलेट जैसी चीजें भी सिर दर्द से बचाव में असरदार होती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Heart Attack Cause: इस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक का खतरा, ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।