Summer Fruits: गर्मियों में सेहत का ख्याल रखेंगे ये 8 फल, जानिए फायदे और सेवन का तरीका

Health benefits: गर्मी का मौसम जहां एक ओर लू और बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, वहीं दूसरी ओर ये मौसम कुछ ऐसे फलों की सौगात भी लाता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन फलों का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याओं से भी बचाता है

अपडेटेड May 14, 2025 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
Health benefits: अंगूर गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल है।

गर्मी का मौसम आते ही डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या आम हो जाती है। तेज धूप, लू और पसीने के कारण शरीर से जरूरी फ्लूइड्स तेजी से निकलते हैं, जिससे थकावट, चक्कर आना और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि ऐसे फलों का सेवन भी जरूरी है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ पोषण भी दें। गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फल न सिर्फ शरीर की पानी की ज़रूरत को पूरा करते हैं, बल्कि इम्युनिटी को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से भी बचाते हैं। इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

ये शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं और एनर्जी से भरपूर बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फल हैं, जिनका सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ, हाइड्रेटेड और सक्रिय बने रहें।

अनानास


अनानास एक रसीला और खट्टा-मीठा फल है, जो विटामिन C और फाइबर से भरपूर होता है। ये इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और हड्डियों की मजबूती में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

आम

आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, पोषण में भी कमाल का फल है। इसमें विटामिन-A, C, फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने और आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

खरबूजा

खरबूजे में विटामिन A और C भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

बेल

बेल का फल और इसका शरबत गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन सुधारता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें फाइबर और कई जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।

अंगूर

अंगूर गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल है। यह पाचन में मदद करता है, एनर्जी देता है और कई रंगों में उपलब्ध होता है। इसे स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है।

लीची

लीची गर्मियों का खास रसीला फल है जिसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये विटामिन C, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक और पोषण प्रदान करता है।

जामुन

गर्मियों में जामुन का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खून की कमी दूर करने और पाचन सुधारने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Heart attack: दिल को रखना है फिट, तो अपनाएं ये 5 आदतें, हार्ट अटैक का डर होगा दूर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 14, 2025 9:38 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।