आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर हम इसे इग्नोर कर देते है, जिससे कई बिमारियों का खतरा बन जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको खाने से आपके शरीर में जबरदस्त सुधार हो सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ये आपको वजन कम करने में भी मदद करता है। इसको खाने के कई फायदें होते हैं। ये एक प्राचीन औषधीय है, इसक नाम इसबगोल है। इसबगोल कब्ज, वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसबगोल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. मुकेश चौधरी ने लोकल18 से बात करते हुए बताया कि, ईसबगोल को आयुर्वेद में कब्ज के सबसे असरदार इलाजों में गिना जाता है। इसलिए राजस्थान के नागौर जिले में किसान इसकी बड़े पैमाने पर खेती करते हैं। इसको खाने के कई तरह से फायदें होते हैं।
ईसबगोल के खाने के होते है ये फायदे
ईसबगोल एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जो कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं में मददगार मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जबकि फैट और कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होते हैं। इसको खाने से भूख कम लगती है। यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज या दस्त जैसी समस्याओं में राहत मिलता है। इसका सेवन आंतों की सफाई के साथ-साथ उनमें अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी सहायक होता है। यह न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके साथ ही ये बवासीर के दर्द और सूजन में भी यह राहत पहुंचा सकता है।
ईसबगोल का कैसे करें इस्तेमाल
ईसबगोल का सही तरीके से सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे 1-2 चम्मच (5-10 ग्राम) की मात्रा में गुनगुने पानी, दूध या छाछ के साथ लिया जा सकता है। कब्ज में इसे रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ लेना फायदेमंद होता है, जबकि दस्त में दही या छाछ के साथ फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए इसे खाने से आधा घंटा पहले पानी में घोलकर लेने से भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। मुंहासों पर इसका पेस्ट गुलाबजल या नींबू के साथ लगाना लाभकारी है। बवासीर में अंजीर के साथ इसका सेवन और हाई ब्लड प्रेशर में नियमित इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है।
ईसबगोल भले ही सेहत के लिए फायदेमंद हो, लेकिन कुछ स्थितियों में यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अगर इसे लेने के बाद पर्याप्त पानी नहीं पिया गया, तो ये गले में अटक सकता है और आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं, डायबिटीज के मरीज इसे बिना डॉक्टर की सलाह के न लें, क्योंकि ये दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।