अक्सर हम पपीता तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि ये छोटे-छोटे काले बीज सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। आयुर्वेद और आधुनिक शोध बताते हैं कि पपीते के बीज कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम्स और पोषक तत्व लिवर को डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त रखने और वजन घटाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, ये डायबिटीज को नियंत्रित करने, शरीर में सूजन कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी कारगर हैं।
उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार (D.U.M) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पपीते के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। अब समय आ गया है कि इन्हें पपीते के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और इनके चमत्कारी लाभ उठाएं।
पपीते के बीजों में मौजूद प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा
इन बीजों में फ्लावोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। ये इंसुलिन लेवल को काबू में करते हैं जिसकी वजह से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
पपीते के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को डिटॉक्स करने और उसकी कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करते हैं। ये शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ बना रहता है।
बीमारियों से बचाएगा मजबूत इम्यून सिस्टम
विटामिन C और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर पपीते के बीज इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इनका नियमित सेवन मौसमी बीमारियों से बचाव करता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाता है।
पपीते के बीज मेटाबॉलिज्म को तेज कर शरीर से एक्स्ट्रा फैट को निकालने में मदद करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन कम करते हैं और तेजी से वजन घटाने में सहायक होते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।