ग्रीन टी या रेड वाइन से भी ताकतदार है यह जूस, डायबिटीज और हाइपरटेंशन रहेंगे दूर

Health benefits of pomegranate: अनार का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी तमाम बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इससे कैंसर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। यह पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दिल की बीमारी से बचने के लिए अनार जूस नसों को साफ करने का काम करता है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 12:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Health benefits of pomegranate: डाइटिशियन का कहना है कि अनार का जूस शरीर के अंदर की बीमारियों से लड़ने में रेड वाइन और ग्रीन टी से बेहतर है।

Health Benefits of Pomegranate: लाल रंग का अनार का जूस किसी अमृत से कम नहीं है। यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। फलों के सेवन से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। अनार एक छोटा और लाल दानों से भरपूर फल है। इसके दानों को खाया जाता है और जूस भी निकाला जाता है। यह दुनिया भर में कई हिस्सों में पाया जाता है। लेकिन ईरान और उत्तरी भारत में इसके पेड़ सबसे ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।

डाइटिशियन का कहना है कि अनार का जूस शरीर के अंदर की बीमारियों से लड़ने में रेड वाइन और ग्रीन टी से बेहतर है। इसके सेवन से दिल की सेहत से लेकर ब्रेन और इम्यूनिटी बूस्ट करने तक में मदद मिलती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनार के जूस के फायदे


हाइपरटेंशन

अनार के फल में कई पोषक तत्व (pomegranate nutrition value) होते हैं। खासकर यह एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अनार में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन वेसल्स के साइज को बेहतर करते हैं। जिससे ब्लड फ्लो और प्रेशर ठीक रहता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इस जूस के नियमित सेवन से हाइपरटेंशन के जोखिम को कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल

अनार के जूस का नियमित सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। ई स्टडी में कहा गया है कि अनार के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है और हार्ट के हेल्दी बनाने में मदद करता है।

Eyesight Improve: प्राकृतिक तरीके से आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए टिप्स

डायबिटीज

अनार का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। बढ़े हुए ब्लड शुगर को यह कंट्रोल करने में मदद करता है। अनार में कार्ब्स की मात्र (100 ग्राम अनार में 19 ग्राम कार्ब्स) भी बहुत कम होती है। कार्बोहाइड्रेट के जल्दी मेटाबॉलाइज्ड होने की वजह से खून में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को लो कार्ब्स वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। अनार का अनुमानित ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

कैंसर

अनार में कैंसर को खत्म करने और कैंसर से बचाव का गुण पाया जाता है। अनार के जूस या अनार के पाउडर में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-प्रोलीफेरेटिव और कैंसर के ट्यूमर को खत्म करने का गुण है। इसके साथ ही यह अनार में कीमोप्रिवेंटिव और कीमथेरेप्यूटिक एंजेंट वाला गुण होता है। इसके नियमित सेवन से कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।