आज के दौर में हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी हार्ट अटैक की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट का अहम योगदान होता है। हमारे खाने-पीने की चीजें हार्ट हेल्थ को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। ऐसे में खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इस बीच दूध के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें कहा गया है कि दूध से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
ज्यादातर बीमारियां भी गलत खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों के कारण होती हैं। दरअसल ब्रिटेन में हाल ही में एक रिसर्च हुआ है। जिसमें कहा गया है कि दूध पीने से कुछ लोगों में हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। यह बात भले ही कुछ अजीब लग सकती है। लेकिन रिसर्च में यही खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं नए रिसर्च में क्या क्या खुलासा हुआ है?
महिलाओं के लिए दूध हो सकता है हानिकारक
रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि दूध लैक्टोज का सबसे बड़ा सोर्स होता है। हमारे दिल के लिए यह हानिकारक हो सकता है। रिसर्चर्स का मानना है कि लो फैट मिल्क पीने से भी हार्ट अटैक आ सकता है। हालांकि, इस रिसर्च में दूध या दूध से बनी चीजों को सेवन पर रोकथाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। द सन यूके में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल के मरीजों, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटी के मरीजों को दूध का सेवन करने के लिए जागरूक किया गया है। स्वस्थ्य रहने के लिए इन चीजों का सेवन किया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। रिपोर्ट में महिलाओं को लेकर कहा गया है कि अगर महिलाएं दूध का सेवन करती हैं तो उनको हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। इसका कारण यह बताया है कि दूध से मिलने वाला फैट महिलाओं की दिल की धमनियों में आसानी से जमा हो सकता है।
दूध से पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा कम
वहीं दूध के सेवन से पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा कम बताया गया है। रिस4च करने वाली टीम का मानना है कि पुरुष चीनी के दुष्प्रभावों को बेहतर तरीके से सहन कर लेते हैं। पुरुषों का शरीर शुगर को आसानी से पचा लेता है। जिससे उन्हें दूध या लैक्टोज युक्त उत्पादों से होने वाले हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्टडी करीब 10 लाख व्यक्तियों पर की गई थी।
हार्ट अटैक को कम करने के उपाय
1- कम से कम फैट वाले फूड्स का सेवन करें।
2- स्किम्ड मिल्क या लो फैट मिल्क पी सकते हैं।
3 - प्लांट बेस्ड फूड्स का सेवन अधिक करें।
4 - रोजाना एक्सरसाइज करें।
5 - धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें।