आपके पेट की समस्याओं का जड़ सोने के तरीकों में छिपा है, जानिए किस तरह सोना है फायदेमंद

Sleeping Tips: खराब लाइफस्टाइल, लोगों को रह-रह कर परेशान कर सकती है। ऐसे में कुछ समस्याएं जैसे कि गैस, बदहजमी और सीने में जलन की दिक्कत लोगों को ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में जरूरी यह है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को सुधारें और कोशिश करें कि उन टिप्स को अपनाएं जो कि आपको इस समस्या से राहत पाने में मदद करे

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
Sleeping Tips: खराब पाचन, कब्ज, एसिडिटी या पेट साफ न होने पर सोने की आदत में मामूली बदलाव कर पाचन शक्ति को दुरुस्त कर सकते हैं।

क्या आप ये जानते हैं कि आपके सोने के तरीकों का असर आपकी पेट पर पड़ता है। अगर आप सही तरीके से नहीं सोते हैं तो आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप पेट के बल यानि उल्टा सोते हैं तो आपके शरीर के लिए यह बहुत हानिकारक है। सब लोगों के सोने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। कुछ लोग सीधा सोते हैं, तो कुछ लोग करवट लेकर सोते हैं। वहीं कुछ पेट के बल सोते हैं। लेकिन जब आप ध्यान देंगे तो ज्यादातक लोग उल्टा सोते हैं। अगर आपकी भी आदत उल्टा सोने की है तो यह आपके शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

हमने एक्सपर्ट्स से बात करके पता लगाया है कि उल्टा सोने से शरीर पर क्या बुरा असर होता है। दरअसल डॉक्टर मीरा बत्रा ने लोकल 18 की टीम से बात करते हुए बताया है, "हम सब को सीधा लेटना चाहिए। यानि पीठ के बल लेटकर सोना चाहिए। इसके अलावा आप करवट लेकर सो सकते हैं इससे भी आपके शरीर को आराम मिलेगा। इतना ही नहीं, सही पोश्चर के साथ सही वक्त पर सोना भी जरूरी है। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी बेहद जरूरी है। डॉक्टर बत्रा एक पीडियाट्रिशियन और फिजिशियन हैं। इन्होंने MBBS और DCH की डिग्री हासिल की है।

जानिए उल्टा सोने से आपको क्या दिक्कत हो सकती है


जो लोग उल्टा यानी कि पेट के बाल सोते हैं उनको पाचन में काफी समस्या उत्पन्न हो सकती है क्योंकि उल्टा सोने की वजह से पेट पर दबाव पड़ता है जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तो डाउन होता ही है, साथ ही कब्ज की समस्या भी बनती है।

उल्टा सोने की वजह से पाचन के साथ आपको रीड की हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है।

हर दिन उल्टा सोने से में भी हमेशा दर्द रहेगा जैसे की गर्दन से लेकर पीठ तक, आपके शरीर के कई हिस्सों में दर्द बना रहेगा।

इन सब समस्याओं के अलावा आपके चेहरे पर कील-मुहांसों की परेशानी हो सकती है, क्योंकि पेट के बल सोने से आपका चेहरा तकिए के ऊपर होता है और चूंकि तकिया हमेशा साफ नहीं होता है, ऐसे में इसपर लगी धूल-मिट्टी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होती है।

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज भोजन में कितनी देर का रखें गैप, ये रहा पूरा चार्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।